• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 29, 2023
in Uttarakhand, देश
0
चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने गाइडलाइन जारी की है। बच्चों में निमोनिया, इन्फ्लूएंजा फ्लू के लक्षणों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि चीन में छोटे बच्चों में सांस से संबंधित बीमारी माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

WHO ने अलर्ट किया जारी 

इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सभी देशों को अलर्ट जारी किया है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी देश के सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने के दिशा-निर्देश दिए हैं। राज्य में सर्विलांस बढ़ाया जाए। उत्तराखंड में अभी तक इस तरह का कोई मामला नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जिलों को भी अस्पतालों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाने के निर्देश

निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि अस्पतालों में आइसोलेशन बेड, वार्ड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था रखी जाए। चिकित्सकों के साथ नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर ली जाए। नाक और गले की जांच के सैंपल को नजदीकी मेडिकल कालेज में भेजा जाए। समुदाय स्तर पर यदि कहीं भी परेशानी सामने आती हैं, तो तत्काल जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। तत्काल नियंत्रण, रोकथाम की कार्यवाही की जाए।

बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दिया जाए। छींकते, खांसते समय नाक और मुंह को ढकने को मास्क, रुमाल का इस्तेमाल किया जाए। साबुन-पानी से हाथों को धोकर साफ रखा जाए। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज किया जाए। चिकित्सकों की सलाह पर ही दवाएं ली जाएं।

दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट मोड पर

स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय भी अलर्ट मोड पर आ गया है। चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में बाल रोग विभाग से बात कर ली गई है। अस्पताल में जांच और बेड बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बच्चों में निमोनिया वाले मामले में विशेष सुरक्षा और देखभाल के तौर पर इलाज करने को कहा गया है।

Previous Post

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation सफलस, सुरंग में फंसे 41 मजदूरों का पुर्नजन्म, पीएम मोदी ने की मजदूरों से बातचीत

Next Post

Uttarakhand Tunnel Rescue Latest: ऋषिकेश AIIMS पहुंचे 41 मजदूर, अलर्ट मोड में अस्पताल; डॉक्टर कर रहे चेकअप

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Uttarakhand Tunnel Rescue Latest: ऋषिकेश AIIMS पहुंचे 41 मजदूर, अलर्ट मोड में अस्पताल; डॉक्टर कर रहे चेकअप

Uttarakhand Tunnel Rescue Latest: ऋषिकेश AIIMS पहुंचे 41 मजदूर, अलर्ट मोड में अस्पताल; डॉक्टर कर रहे चेकअप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.