• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation सफलस, सुरंग में फंसे 41 मजदूरों का पुर्नजन्म, पीएम मोदी ने की मजदूरों से बातचीत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 29, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarkashi Tunnel Rescue Operation सफलस, सुरंग में फंसे 41 मजदूरों का पुर्नजन्म, पीएम मोदी ने की मजदूरों से बातचीत
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने के कारण सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को मंगलवार को 17वें दिन सही सलामत वापस निकाल लिया गया। 16 दिनों बाद अंधेर से निकले श्रमिकों में खुशी की लहर है। परिवार से मिलकर श्रमिकों ने राहत की सांस ली है। सुरंग सकुशल बाहर आने के बाद  श्रमिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि ये केदारनाथ बाबा की कृपा रही कि आप सब सकुशल बाहर आए हैं। 17 दिन का समय कम नहीं होता। अपनो से मिलने के बाद सभी श्रमिक खुश हैं और अपने अनुभवों को साझा किया।

बता दें कि रेस्क्यू टीमों को काफी मशक्कत के बाद मंगलवार रात को ये सफलता मिली। सभी 41 मजदूरों को टनल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरंग से बाहर निकलने के बाद 41 मजदबरों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। टनल के पास मजदूरों के परिजन भी मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने अपनों को देखा, उनकी आंख से आंसू निकल आए।

टनल से बाहर आने के बाद मजदूरों ने रेस्क्यू टीम को शुक्रिया कहा। टनल से सबसे पहले विजय नाम का मजदूर बाहर आया था। जैसे ही विजय बाहर आया, टनल के बाहर तालियां बजने लगीं। सभी के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। मजदूरों के परिजनों की आंखों से आंसू निकलने लगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने जब मजदूर विजय से मुलाकात की तो उनके चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही थी। लगा कोई जंग जीत ली हो। अब सभी 41 मजदूर सुरंग से बाहर आ चुके हैं।

दिवाली के दिन टनल में फंस गए थे 41 मजदूर
दरअसल, उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर दिवाली के दिन ढह गया था, जिससे मलबे के दूसरी ओर 41 मजदूर फंस गए थे। इन्हीं मजदूरों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद समय-समय पर उत्तरकाशी पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा ले रहे थे। साथ ही वॉकी-टॉकी पर बात कर मजदूरों को ढांढस बंधा रहे थे कि जल्द ही उन्हें टनल से बाहर निकाल लिया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे. वह रेक्स्यू ऑपरेशन को लेकर सीएम धामी से अपडेट लेते रहते थे।

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का शुभारम्भ

Next Post

चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.