• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

अयोध्या के बाद बदरीनाथ सीट भी हारी भाजपा । मंगलौर में कांग्रेस के काजी ने मारी बाजी ।

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 13, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
अयोध्या के बाद बदरीनाथ सीट भी हारी भाजपा । मंगलौर में कांग्रेस के काजी ने मारी बाजी ।
0
SHARES
202
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट जहाँ अयोध्या स्थित है वहाँ भाजपा को हार का मुँह देखना पड़ा और अब देवभूमी कहे जाने वाले उत्तराखण्ड़ के चार धामों में से एक धाम बदरीनाथ धाम जिस विधानसभा में स्थित है , बदरीनाथ विधानसभा से भाजपा को मुँह की खानी पड़ी है। यहाँ लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र भण्डारी कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटौला से हार गए हैं ।

इस सीट कांग्रेस के लखपत बुटौला ने राजेंद्र भण्डारी को 5224 वोटों से हरा दिया । ये चुनाव ना केवल भण्डारी के लिए अस्तित्व का सवाल था बल्कि सी एम पुष्कर सिंह धामी और पौडी से सांसद अनिल बलूना की प्रतिष्ठा का भी प्रशन बन गया था । बदरीनाथ विधानसभा खुद प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का चुनावी क्षेत्र है । ऐसे में उनकी क्षमताओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं । सरकार ने यहाँ अपनी पूरी ताकत झौंक दी थी । सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने बकायदा इस सीट पर कैंप किया । खुद मुख्यमंत्री धामी 3 दिनों तक चुनाव प्रचार किया लेकिन राजेंद्र भण्डारी की चुनावी नाव पार नहीं लगा पाए ।

दरअसल इसकी एक बहुत बड़ी वजह भाजपा कार्यकर्ताओं की नारज़गी बताया जा रहा है । लोकसभा चुनावों से ठीक पहले पार्टी स्तर पर बिना किसी को विश्वास में लिए राजेंद्र भण्डारी को पार्टी में शामिल कर लिया । कहा जा रहा है कि इसमें अनिल बलूनी का अहम किरदार रहा । वहीं आम वोटर भी राजेंद्र भण्डारी के दल बदल से बेहद नाराज दिखे । लोकसभा चुनावों में एक दिन पहले राजेंद्र भण्डारी कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गौदियाल का प्रचार करते दिखाई दिए । और अगले ही दिन उन्ही कपड़ों में उनकी दिल्ली में भाजपा की सदस्यता लेते हुए तस्वीरें न्यूज चैनलों में तैरने लगी । जिसके बाद भाजपा के खिलाफ उनके द्वारा दिए गए उनके बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल हुए । जिससे उनके खिलाफ एक माहौल बना ।

भाजपा का ज़मीनी कार्यकर्ता उपचुनाव के प्रचार में उदासीन दिखा । संगठन जो भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है वो हर स्तर पर ढीला पड़ गया । प्रदेश के बडे नेता यहाँ तक की सांसद अनिल बलूनी, सी एम पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी कार्यकर्ताओं को चार्ज नहीं कर पाए ।

कांग्रेस को ये जीत खालिस भाजपा कार्यकर्ताओं और वोटरों की नारजगी की वजह से मिली । इस बार उपचुनाव में भले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक मंच पर दिखाई दिए । लेकिन संगठन स्तर पर वो बेहद कमजोर थे । आधे से ज्यादा संगठन तो पहले ही भाजपा में शामिल हो चुका था । उसके बाद राजेंद्र भण्डारी के भाजपा में जाने से रही सही कसर पूरी हो गई । लेकिन उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सिर्फ वोटरों की भाजपा के प्रति नाराज़गी दिखाता है ।

उत्तराखण्ड में दो सीटों बदरीनाथ और मंगलौर में उपचुनाव हुआ बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के दल बदल कर आए राजेंद्र भण्डारी को टिकट दिया गया । वहीं मंगलौर से करतार सिंह भडाना को हरियाणा से आयात करके लाया गया । और दोनों को ही वोटर ने हार की माला पहना दी । बदरीनाथ सीट कांग्रेस ने भाजपा की झोली में जाने से बचा लिया तो मंगलौर में कांग्रेस ने जीत भाजपा से छीन ली है।

संगठन के निर्णय कार्यकर्ताओं को विशवास में ना लेकर सीधे दिल्ली से कुछ अनुभवहीन नेताओं के कहने पर होने लगे तो नतीजे किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए विपरीत ही होते हैं ।

Previous Post

उत्तराखंड की उच्च-खतरे वाली झीलें: हिमालय में एक Ticking Time bomb | आपदा अलर्ट 🚨”

Next Post

बदरीनाथ हारने के बाद इस धाम में भाजपा का विरोध ,भूमि पूजन कर फंस गए सी एम धामी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
बदरीनाथ हारने के बाद इस धाम में भाजपा का विरोध ,भूमि पूजन कर फंस गए सी एम धामी

बदरीनाथ हारने के बाद इस धाम में भाजपा का विरोध ,भूमि पूजन कर फंस गए सी एम धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.