• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बदरीनाथ हारने के बाद इस धाम में भाजपा का विरोध ,भूमि पूजन कर फंस गए सी एम धामी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 15, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
बदरीनाथ हारने के बाद इस धाम में भाजपा का विरोध ,भूमि पूजन कर फंस गए सी एम धामी
0
SHARES
94
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हाल ही में बदरीनाथ धाम में वोटरों की नाराज़गी से भाजपा को उपचुनाव में करारी शिकस्त मिली और अब केदरानाथ धाम से सरकार और मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ विरोध के स्वर मुखर हो रहे है । केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित धरना प्रदर्शन कर रहे हैं , मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ नारों से केदारपुरी गूंज रही है ।

इसकी वजह है सी एम धामी का एक ऐसे कार्यक्रम में शिरकत करना जहाँ पर केदारनाथ धाम का प्रतिकात्मक मंदिर बनाए जाने के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

दरअसल दिल्ली के बौराड़ी में 10 जुलाई के दिन केदारनाथ धाम नाम के एक ट्रस्ट ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें केदरानाथ धाम की तर्ज पर दिल्ली में बन रहे मंदिर के लिए चयनित भूमि का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम में सी एम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथी पहुँचे थे ।

जिसके बाद केदारघाटी में तीर्थ पुरोहितों में भारी आक्रोश है । उनका कहना है कि सीधे सीधे उनकी पूजा पद्धति और परंपराओं से छेड़छाड़ है । उनका कहना है कि शिव मंदिर बनाया जा सकता है लेकिन केदारनाथ मंदिर सिर्फ एक ही है ।

केदारनाथ धाम के पुरोहित संतोष त्रिवेदी का कहना है कि “केदारनाथ मंदिर के नाम से कोई और मंदिर बनाना हक हकूकधारियों की पहचान पर भी हमला है ,सरकार भटके नहीं अपना ध्यान पौराणिक परंपराओं पर ही रखे “
वहीं इस मामले में केदार सभा,होटल एसोसिएशन और चार धाम महापंचायत ने भी इस मामले में अपना विरोध जताया है ।

इस विरोध में अब कांग्रेस भी कूद पड़ी है । 14 जुलाई को रुद्रप्रयाग जिले में उखीमठ ब्लॉक के औंकारेशवर मंदिर में कांग्रेस के गढवाल सीट से सांसद प्रत्याशी रहे गणेश गौदियाल ,पूर्व विधायक मनोज रावत और जिलाध्यक्ष कुँवर सजवाण ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया ।

गणेश गौदियाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि “ मुख्यमंत्री को अपनी भूल के लिए माफी माँगनी चाहिए वो केदारनाथ धाम के नाम से बने इस ट्रस्ट का नाम बदलवाऐं । उन्होने कहा वो सरकार की सदबुद्धी के लिए ओंकारेशवर मंदिर में याचना करने आए हैं । “

वहीं केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा “बदरी केदार मंदिर समिति किसी भी कार्रवाही के लिए सक्षम है और समिति इस ट्रस्ट को नोटिस दे कि वो अपने ट्रस्ट का नाम केदारनाथ के नाम पर कैसे रख सकते है । “

वहीं इस मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयान जारी करते हुए कहा कि

“वर्ष 2015 में मुंबई में भगवान बद्रीनाथ जी के मंदिर का निर्माण किया गया, जिसका शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों हुआ था।
उन्होने स्पष्टिकरण देते हुए कहा कि “दिल्ली में जो केदारनाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, वह एक निजी ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। उस ट्रस्ट का नाम भी श्री केदारनाथ धाम ट्रस्ट दिल्ली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ धाम नहीं बल्कि केदारनाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।“

इस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पुष्कर सिंह धामी और भाजपा बुरी तरह फंस गए है । दरअसल केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत की मृत्यु के बाद अगले 6 महीने के भीतर इस सीट पर उपचुनाव होने हैं । ऐसे में ये मुद्दा भाजपा के लिए सरदर्द बन सकता है । क्योंकि बदरीनाथ धाम में हार के बाद केदारनाथ धाम में अपनी नाक और साथ बचाना बेहद जरुरी है ।

Previous Post

अयोध्या के बाद बदरीनाथ सीट भी हारी भाजपा । मंगलौर में कांग्रेस के काजी ने मारी बाजी ।

Next Post

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के बौराड़ी में केदारनाथ मंदिर को लेकर सीएम के प्रमुख सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के बौराड़ी में केदारनाथ मंदिर को लेकर सीएम के प्रमुख सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के बौराड़ी में केदारनाथ मंदिर को लेकर सीएम के प्रमुख सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.