• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में विकास कार्यों में बढ़ा खर्च का ग्राफ, पढ़ें पूरी खबर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 18, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में विकास कार्यों में बढ़ा खर्च का ग्राफ, पढ़ें पूरी खबर
0
SHARES
57
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में विकास कार्यों में खर्च का ग्राफ बढ़ गया है। विकास कार्यों के लिए तय पूंजीगत मद में इस साल खर्च 10 हजार करोड़ रुपये से ऊपर रहने का अनुमान है। इस मद में अब तक छह हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। पहली छमाही में पूंजीगत बजट के खर्च में जिस प्रकार पिछले कई वर्षों का रिकार्ड टूटा है, उससे वर्तमान वित्तीय वर्ष में बजट खर्च का रिकार्ड बनने की उम्मीदों को बल मिला है।

प्रदेश के वित्त मंत्री डॉ.प्रेमचंद अग्रवाल कहते हैं कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के पूरा होने में अभी साढे तीन महीने का वक्त बाकी है। इस अवधि में विकास कार्यों पर खर्च का प्रतिशत और बढ़ेगा। मालूम हो कि बजट का समय पर और पूरा खर्च न होना राज्य के लिए बड़ी चुनौती रहा है। इस चुनौती से पार पाने के लिए सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में वित्तीय प्रबंधन के लिए कई सख्त प्रावधान किए हैं।

विकास योजनाओं पर खर्च करने के लिए विभागों के हाथों को भी काफी कुछ खुला रखा है। इसका नतीजा यह है कि विभाग विकास योजनाओं पर अधिक तेजी से धन खर्च कर पाए हैं।
पूंजीगत मद में पहली छमाही में बन चुका नया रिकार्ड पूंजीगत मद में राज्य नया रिकार्ड बना चुका है। वर्ष 2020-21 में 1082 करोड़, वर्ष 2021-22 में 2805 करोड़, वर्ष 2022-23 में 2138 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए थे। इस साल 2023-24 में रिकार्ड बढोत्तरी होते हुए यह राशि 4798 करेाड़ रुपये हो गई थी।

चार साल में पहली बार सबसे कम कर्ज लिया
वित्तीय प्रबंधन का असर बाजार कर्ज पर भी पड़ा है। पिछले चार साल में पहली बार राज्य ने खुले बाजार से सबसे कम कर्ज लिया है। वर्ष 2020-21 में 6200 करोड़, 2021-22 में 3200 करोड, 2022-23 में 3200 करोड़ कर्ज लिया गया था। इस वर्ष 2023-24 में यह राशि अब तक महज 2300 करोड़ रुपये ही है। विकास योजनाओं के लिए तय पूंजीगत बजट का ज्यादा से ज्यादा खर्च होना विकास की गति को भी जाहिर करता है। अब तक स्थिति काफी बेहतर है और इस वित्तीय वर्ष के अंत तक पूंजीगत मद में ज्यादा से ज्यादा बजट उपयोग होगा। जल्द ही कुछ प्रमुख विभागों की बजट खर्च की समीक्षा भी की जाएगी। अधिकारियों को इसकी तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।-डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, वित्त मंत्री

Previous Post

उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट स्कूल के बोर्ड में नहीं होगा बदलाव, अगले शिक्षा सत्र में होगा फैसला

Next Post

नए साल में रेलवे यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, मिलेंगी यह सौगात

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
नए साल में रेलवे यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, मिलेंगी यह सौगात

नए साल में रेलवे यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, मिलेंगी यह सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.