• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मधुमक्खियों का एम्स के नर्सिंग स्टाफ पर अटैक, शरीर से निकाले 300 डंक, ICU मे भर्ती

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 28, 2023
in Uttarakhand
0
मधुमक्खियों का एम्स के नर्सिंग स्टाफ पर अटैक, शरीर से निकाले 300 डंक, ICU मे भर्ती
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश। ऋषिकेश एम्स में कार्यरत एक नर्सिंग स्टाफ पर उस समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जब वह अपने घर जौलीग्रांट लौट रहा था। मधुमक्खियों के हमले में घायल नर्सिंग स्टाफ का नाम राहुल है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राहुल को जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सक उसके उपचार में जुटे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे एम्स में नर्सिंग आफिसर के पद पर तैनात राहुल नौटियाल उम्र 26 वर्ष निवासी जौलीग्रांट, अपने घर लौट रहा था। तभी ऋषिकेश देहरादून स्टेट हाइवे वन विभाग चौकी से कुछ दूरी पर ही स्कूटी सवार राहुल नौटियाल पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन वहीं खड़े कर दिए। कुछ लोग ने इस युवक की मदद करनी चाही, मधुमक्खियां कार सवार इन व्यक्तियों के कार में भी घुस गई। 108 सेवा की मदद से राहुल को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट लाया गया।

अठुरवाला जौलीग्रांट निवासी राहुल के पिता ओमप्रकाश नौटियाल ने बताया कि हिमालयन हॉस्पिटल की इमरजेंसी में राहुल के शरीर से चिकित्सकों ने मधुमक्खी के करीब 300 डंक निकालें हैं। उसके कान के भीतर से भी जिंदा मधुमक्खी निकाली गई। उसकी हालत गंभीर बनी है राहुल को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वन विभाग चौकी में तैनात वन कर्मियों को घटना की जानकारी दी गई। नागरिकों के मुताबिक मोबाइल पर बातचीत में व्यस्त इस कर्मचारी ने मदद करना तो दूर उल्टा यह जवाब दिया कि कोई बात नहीं यह व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा बेहोश हो जाएगा। नागरिक संबंधित क्षेत्र में आग से धुआं पैदा कर मक्खियों को भगाने की मांग कर रहे थे।

Previous Post

UKPSC Exam Update: हर साल होगी PCS परीक्षाएं, UPSC एग्जाम पैटर्न होना लागू

Next Post

उत्तराखंड में 62% कम बारिश, गर्मी से पहले पेयजल संकट की आहट!

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
उत्तराखंड में 62% कम बारिश, गर्मी से पहले पेयजल संकट की आहट!

उत्तराखंड में 62% कम बारिश, गर्मी से पहले पेयजल संकट की आहट!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.