• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में 62% कम बारिश, गर्मी से पहले पेयजल संकट की आहट!

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 28, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में 62% कम बारिश, गर्मी से पहले पेयजल संकट की आहट!
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सर्दियों में बेहद कम बारिश-बर्फबारी के कारण गर्मी से पहले ही प्रदेश में जल संकट गहरा सकता है। पहाड़ों पर समय से पहले जल संकट की नौबत आ गई है। बढ़ते तापमान के साथ हालात और भी बिगड़ सकते हैं। प्रदेश में करीब ढाई हज़ार प्राकृतिक जल स्रोत पहले ही सूखने की कगार पर हैं। ऐसे में इस सीजन में कम बारिश होना प्रदेशवासियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

सीजन में 62% कम बारिश

बता दें कि इस बार सर्दी के मौसम में 62 प्रतिशत कम बारिश हुई है। ये आंकड़ा एक जनवरी से 27 फरवरी के बीच का है। वहीं सबसे कम बारिश अल्मोड़ा में हुई है। यहां सामान्य से 76% कम बारिश होने से पेयजल का संकट ज्यादा गहरा सकता है।

जल संस्थान मुस्तैद

ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी जिससे प्रदेशभर में आने वाले दिनों में जल स्रोतों के सूखने का आंकड़ा और बढ़ सकता है, जिससे पानी का बड़ा संकट पैदा होगा। इसे देखते हुए जल संस्थान ने प्रदेश के सभी डिवीजनों को उनके क्षेत्रों के संभावित संकटग्रस्त क्षेत्रों का ब्योरा और जल संकट से निपटने के इंतजामों का प्लान मांगा है। जल संकट से निपटने के इंतजामों की तैयारी मार्च से शुरू होती थी। 15 मई से 15 जून का समय पेयजल सप्लाई के लिहाज से संवेदनशील होता था। लेकिन इस साल बारिश की बेरुखी के चलते पेयजल स्रोत आधारित योजनाओं में पानी कम होने की आशंका पैदा हो गई है। संकट को देखते हुए सीजीएम जल संस्थान की ओर से सभी डिवीजनों को किन क्षेत्रों में टैंकर से पानी बांट कर काम चल सकता है, उनको चिह्नित करने को कहा गया है। पहाड़ों में यदि खच्चरों से पानी बांटना होगा, तो उसके लिए भी योजना बनाने को कहा है।

Previous Post

मधुमक्खियों का एम्स के नर्सिंग स्टाफ पर अटैक, शरीर से निकाले 300 डंक, ICU मे भर्ती

Next Post

जमीन को लेकर विवाद में भिड़े दो परिवार, जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
जमीन को लेकर विवाद में भिड़े दो परिवार, जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल

जमीन को लेकर विवाद में भिड़े दो परिवार, जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.