• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

वाहनों की फर्जी RC तैयार कर बैंक को लगाया लाखों का चूना, 6 ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 28, 2023
in Uttarakhand, क्राइम
0
वाहनों की फर्जी RC तैयार कर बैंक को लगाया लाखों का चूना, 6 ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार। हरिद्वार में फर्जी तरीके से वाहनों की आरसी और अन्य कागज बनाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि, 6 अन्य लोग फरार चल रहे हैं। आरोपी अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक को करीब 78 लाख रुपए का चूना लगा चुके हैं। इसके अलावा अन्य बैंकों से भी लोन लेने की बात सामने आई है।

दरअसस, ज्वालापुर के कटहरा बाजार स्थित अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक हरिदत्त भट्ट ने कोतवाली ज्वालापुर में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी शाखा से 8 लोगों ने वाहनों के नाम पर 70 लाख रुपए लोन हड़प लिए हैं, जो आरसी और अन्य कागजात बैंक में जमा कराए गए हैं, वो सब फर्जी हैं।  बैंक मैनेजर की शिकायती पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को पकड़ा, जबकि, 6 आरोपी अभी भी फरार हैं।

हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. फिर मामले की जांच शुरू की, जिसमें पुलिस ने पाया कि आरोपी गैंग के सदस्यों ने HDFC, PNB, YES BANK, PUNJAB SIND BANK में अपना फर्जी खाता शाकंभरी ऑटोमोबाइल, मिडास ऑटोमोबाइल फर्म के नाम से खुलावाया था। इसके बाद गैंग सदस्य तजीम, आकाश, साकार गर्ग, जाग्रत गर्ग ने मिलकर कुमार फाइनेंस कंपनी नाम से रानीपुर मोड पर एक शाखा खोली। इन लोगों ने फाइनेंस कंपनी की आड़ में गैंग के अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक में वाहन लोन के लिए अप्लाई किया।

आरोपित साकार गर्ग की जान पहचान अल्मोड़ा कोऑपरेटिव बैंक में होने के कारण बैंक कर्मी से मिलकर फर्जी कोटेशन के आधार पर वाहन लोन बिना वेरिफिकेशन के करवाते थे। अपने-अपने फर्जी अकाउंट में डलवा कर रुपए आपस में बांट लेते थे। इस ठगी के लिए बकायदा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में फर्जी आरसी और इंश्योरेंस तैयार करते थे। इसके बाद कार की फोटो बनाकर बैंक में जमा करते थे। किसी को शक न हो, इसलिए लोन की कुछ किस्तें बैंक में जमा करते थे।

वहीं, बैक में जमा करवाई गई सभी आरसी दो पहिया वाहनों के नाम पर दर्ज हैं। ये लोग सड़कों पर चलते वाहनों का नंबर नोट करते फिर उसी नंबर की फर्जी आरसी तैयार कर लेते थे। गिरोह की ओर से अन्य बैंकों में वाहन लोन के नाम पर फर्जी फाइलें भी दाखिल की गई है। जिनके संबंध में टीम जांच कर रही है। गिरोह अब तक इस ठगी के खेल से अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक को करीब 78 लाख रुपए की चपत लगा चुके हैं।

Previous Post

शादी समारोह में की फायरिंग, फिर हवालात में हुई खातिरदारी  

Next Post

उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रहा मानसून, मलबे में दबे वाहन, 17 गांवों की आवाजाही भी ठप

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रहा मानसून, मलबे में दबे वाहन, 17 गांवों की आवाजाही भी ठप

उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रहा मानसून, मलबे में दबे वाहन, 17 गांवों की आवाजाही भी ठप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.