• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सौंदी गांव के लोगों की दो दशकों की मांग पूरी, उत्तरकाशी में शामिल हुआ गांव

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 11, 2023
in Uttarakhand, आपका गांव
0
सौंदी गांव के लोगों की दो दशकों की मांग पूरी, उत्तरकाशी में शामिल हुआ गांव
0
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी। टिहरी जनपद की तहसील प्रतापनगर पट्टी उपली रमोली का सौंदी गांव उत्तरकाशी जनपद की सीमा से लगा हुआ है। गांव के ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य और बैंकिंग आदि सेवाओं के लिए उत्तरकाशी जनपद पर निर्भर हैं। गांव से टिहरी जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 128 किमी है। वहीं उत्तरकाशी जिला मुख्यालय मात्र 42 किमी दूरी पर है। ऐसे में सरकारी कामकाज के लिए गांव के ग्रामीणों को लंबी दूरी नापकर टिहरी जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता था। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण एनडी तिवारी सरकार के समय से गांव को उत्तरकाशी जनपद में शामिल करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर राजस्व परिषद ने उत्तरकाशी जिला प्रशासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए थे। जिस पर डुंडा एसडीएम के माध्यम से जांच करवाकर कुछ समय पूर्व ही डीएम के माध्यम से ग्राम सभा सौंदी को उत्तरकाशी में शामिल करने का प्रस्ताव राजस्व परिषद को भेजा गया।

प्रस्ताव के आधार पर शासनादेश जारी

उपायुक्त भूमि व्यवस्था, राजस्व परिषद देहरादून मीनाक्षी पटवाल ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर जिला प्रशासन उत्तरकाशी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर शासनादेश जारी हुआ है। जिसके बाद यह गांव अब उत्तरकाशी की उप तहसील धौंतरी में शामिल किया गया है।

दो दशक से कर रहे मांग

गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल चौहान, आनंद पंवार, संगीता सौंदियाल, भद्री पंवार व सोना देवी ने बताया कि वह पिछले दो दशक से गांव को उत्तरकाशी में शामिल करने की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी मांग पूरी हुई है। उन्होंने गांव को उत्तरकाशी में शामिल किए जाने पर राजस्व परिषद में उपायुक्त मीनाक्षी पटवाल सहित डीएम टिहरी मयूर दीक्षित, उत्तरकाशी डीएम अभिषेक रुहेला, एसडीएम डुंडा बृजेश कुमार तिवारी, विधायक प्रतापनगर विक्रम नेगी और गंगोत्री सुरेश चौहान का आभार जताया।

मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी 

सौंदी गांव की ग्राम प्रधान अनीता देवी ने कहा कि सौंदी गांव के ग्रामीणों के रीति-रिवाज, नाते-रिश्तेदार सब उत्तरकाशी जनपद से हैं। गांव को उत्तरकाशी में लिए जाने से ग्रामीणों को अब सरकारी कामकाज के लिए लंबी दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। अनीता देवी ने कहा कि उन लोगों ने अपने गांव को उत्तरकाशी में शामिल कराने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी, जो अब सफल हुई है।

Previous Post

CM धामी ने सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का किया विमोचन

Next Post

श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का देहरादून में होगा लाइव प्रसारण, यह भी रहेगी व्यवस्था

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का देहरादून में होगा लाइव प्रसारण, यह भी रहेगी व्यवस्था

श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का देहरादून में होगा लाइव प्रसारण, यह भी रहेगी व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.