• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का देहरादून में होगा लाइव प्रसारण, यह भी रहेगी व्यवस्था

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 11, 2023
in Uttarakhand, देश
0
श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का देहरादून में होगा लाइव प्रसारण, यह भी रहेगी व्यवस्था
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। अयोध्‍या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी उत्तराखंड में भी रफ्तार पकड़ रही है। 15 जनवरी तक प्रदेश की राजधानी देहरादून में 4 लाख परिवारों को इस समारोह में आने का निमंत्रण पत्र दिया जाएगा। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पत्र के साथ अयोध्या से आए पूजित अक्षत और भगवान श्रीराम का फोटो भी भेंट किया जाना है। निमंत्रण पत्र बांटने का जिम्मा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और आरएसएस से जुड़े स्वयंसेवकों को सौंपा गया है।

उत्तराखंड में मनाया जाएगा दीपोत्सव 

भगवान श्री रामचंद्र के प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को उत्तराखंड में दीपोत्सव के रूप में मनाए जाने की तैयारी है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि इस दिन सभी हिंदू समाज के लोगों से उपवास करने, भंडारा आयोजित करने और घर के द्वार पर पांच दीपक जलाने का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए हरिद्वार में प्रांत स्तर की बैठक करवाई जा चुकी है। इसमें अयोध्या से आया अक्षत कलश भी सौंप दिया गया है। इस कलश को देहरादून में संघ के प्रांत प्रचारक को सोपा गया है। इस कलश के अक्षत को पूरे जिले में आमंत्रण पत्र के साथ बाटा जाना है।

प्रमुख मंदिरों में लगेगी स्क्रीन, होगा लाइव प्रसारण

भगवान श्री रामचंद्र के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को देहरादून के सभी प्रमुख मंदिरों सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस पर अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण होगा और हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और भजन कीर्तन किए जाएंगे।

चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन

देहरादून व कुमाऊं मंडल के किसी एक जनपद से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रांतवार लोगों को अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र के दर्शन करवाए जाएंगे। लोगों को दर्शन करवाने का इंतजाम भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से किया गया है। बताया गया कि 26 जनवरी को उत्तराखंड के 1500 लोग श्री रामचंद्र के दर्शन करेंगे इसके लिए राज्य से दो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

Previous Post

सौंदी गांव के लोगों की दो दशकों की मांग पूरी, उत्तरकाशी में शामिल हुआ गांव

Next Post

प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर सीएम ने ली रैतिक परेड की सलामी, जवानों के लिए की ये पांच बड़ी घोषणाएं

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर सीएम ने ली रैतिक परेड की सलामी, जवानों के लिए की ये पांच बड़ी घोषणाएं

प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर सीएम ने ली रैतिक परेड की सलामी, जवानों के लिए की ये पांच बड़ी घोषणाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.