• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया तहसील कार्यालय का पेशकार, सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 19, 2025
in Uttarakhand
0
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया तहसील कार्यालय का पेशकार, सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्कता अधिष्ठान द्वारा एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर तहसीलदार कार्यालय, रुड़की के पेशकार रोहित को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन की कृषि भूमि का वाद तहसीलदार न्यायालय, रुड़की में विचाराधीन है। 24 मार्च 2025 को न्यायालय ने एकपक्षीय आदेश पारित कर दिया था, जिसके विरुद्ध शिकायतकर्ता ने 21 अप्रैल 2025 को रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र दाखिल किया। उक्त पत्रावली में कार्यवाही कराने के एवज में पेशकार रोहित द्वारा ₹25,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से 19 मई 2024 को पेशकार रोहित (पुत्र श्री रामपाल सिंह, निवासी मकान नं. 273, ग्राम कस्बा रुड़की, थाना रुड़की, जनपद हरिद्वार) को न्यायालय परिसर में ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद सतर्कता टीम ने आरोपी के आवास पर तलाशी ली और उससे चल-अचल संपत्ति की जानकारी एकत्र की जा रही है।

निदेशक सतर्कता, डॉ. वी. मुरूगेसन ने सफल ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

जनहित में अपील
यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत की मांग करता है या उसके पास आय से अधिक संपत्ति पाई जाती है, तो उसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप नम्बर 9456592300 पर दें। भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह मुहिम तभी सफल हो सकती है जब आमजन निर्भीक होकर आगे आएं।

Previous Post

वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन ,कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं , आयोग ने कहा-आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है राज्य

Next Post

सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी, बॉर्डर 2 के सेट पर हुई सकारात्मक चर्चा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी, बॉर्डर 2 के सेट पर हुई सकारात्मक चर्चा

सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी, बॉर्डर 2 के सेट पर हुई सकारात्मक चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.