• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

भाजपा नेता पर पीड़ित महिला का एक और गंभीर आरोप, बेटी से भी छेड़छाड़ करता था मुकेश बोरा, गिरफ्तारी न हुई तो आत्मदाह करूंगी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 4, 2024
in Uttarakhand
0
भाजपा नेता पर पीड़ित महिला का एक और गंभीर आरोप, बेटी से भी छेड़छाड़ करता था मुकेश बोरा, गिरफ्तारी न हुई तो आत्मदाह करूंगी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

NAINITAL: भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला कर्मी ने आत्मदाह की धमकी दी है। महिला का आरोप है कि मुकेश बोरा ने मेरे साथ दुष्कर्म के अलावा मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। पीड़िता का कहना है कि मैंने सारे सबूत पुलिस को दिए हैं। अगर 24 घंटे के भीतर मुकेश बोरा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वो आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगी।

पीड़िता ने पुलिस-प्रशासन पर आरोपी मुकेश बोरा के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ-साथ उसकी बेटी पर भी बुरी नजर डाली है। बेटी से छेड़खानी के साथ आरोपी ने उसे घर से उठाने की धमकी भी दी। बेटी ने जब ये बात मां को बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद महिला ने बेटी की खातिर पुलिस से गुहार लगाई। जांच के दौरान जांच अधिकारी को तमाम स्थानों से साक्ष्य भी उपलब्ध करा दिए हैं। बावजूद कोतवाली पुलिस आरोपी बोरा और उसके चालक कमल बेलवाल को गिरफ्तार करने से बच रही है। पीड़ित महिला ने कोर्ट में धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराए हैं।

पीड़िता ने चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लालकुआं कोतवाली के सामने आत्मदाह कर लेगी। इस घटना की जिम्मेदार पुलिस रहेगी। इस दौरान पीड़ित महिला की अधिवक्ता भी मौजूद रही।

महिला ने बीजेपी नेता व नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद 2021 में नौकरी की तलाश में दुग्ध संघ फैक्ट्री में गई थी। जहां नैनीताल दुग्ध अध्यक्ष मुकेश बोरा मुकेश बोरा ने उसे अस्थायी नौकरी पर रखा था। बाद में परमानेंट नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुकेश बोरा ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और ब्लैकमेल कर उसका 3 सालों से शारीरिक शोषण किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मुकेश बोरा के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

Previous Post

सीएम धामी ने ली बीजेपी की सदस्यता, कहा- उत्तराखंड में पहले भाजपा सदस्य के रूप में सदस्यता लेने से हूं खुश

Next Post

मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस कोर्ट करेगी 19 अक्टूबर को करेगी फैसला, कैबिनेट के पाले में गेंद

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस कोर्ट करेगी 19 अक्टूबर को करेगी फैसला, कैबिनेट के पाले में गेंद

मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस कोर्ट करेगी 19 अक्टूबर को करेगी फैसला, कैबिनेट के पाले में गेंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.