• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

देहरादून में डेंगू का खतरा बढ़ा: स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों के लिए जारी की एडवाइजरी, एक मरीज की मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 18, 2025
in Uttarakhand
0
देहरादून में डेंगू का खतरा बढ़ा: स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों के लिए जारी की एडवाइजरी, एक मरीज की मौत

Oplus_131072

0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में अभी गर्मी पूरी तरह से नहीं आई है और बरसात भी अभी दूर है, लेकिन फिर भी डेंगू के बढ़ते मामले देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। देहरादून में अप्रैल के महीने में ही डेंगू के 15 मरीजों की पुष्टि हुई है। डेंगू पीड़ित मरीज की मौत हो गई है। मरीज को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों ने उसकी मौत का कारण मल्टी आर्गन फेल्योर बताया है। उधर, दो और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये दोनों मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं। उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए हैं। इसके अलावा ब्लड बैंक संचालकों को भी कहा है कि नियमित रक्तदान कैम्पों को लगाया जाए। कैंपों की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि बदलते मौसम में डेंगू और चिकनगुनिया के लार्वा पनपने का खतरा बना रहता है, जिसे देखते हुए राजधानी देहरादून में डेंगू और मलेरिया से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां कर ली हैं और विभाग की टीम भी सतर्क हो गई है। उन्होंने बताया कि डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर मार्च के महीने में ही विभाग की बैठक की गई थी, जिसमें यह निर्देश दिए गए थे कि डेंगू से लड़ने के लिए जरूरी उपकरणों को हमेशा उपलब्ध रखा जाए। अस्पताल में डेंगू के लक्षण लेकर आए मरीजों की जानकारी प्रतिदिन आईडीएसपी को भी उपलब्ध कराई जाए। देहरादून के सीएमओ ने बताया कि ब्लॉक चिकित्सा इकाइयों को यह भी बताया गया है कि सामूहिक स्तर पर घर-घर जाकर सर्वेक्षण के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जाए और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।

Previous Post

मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट से चमकेगा किसानों का भविष्य राज्य के तीन लाख से अधिक किसानों की बदलेगी किस्मत

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. अम्बेडकर सम्मान सभा में किया प्रतिभाग, कहा- भाजपा सरकार में मिला बाबा साहेब को वास्तविक सम्मान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. अम्बेडकर सम्मान सभा में किया प्रतिभाग, कहा- भाजपा सरकार में मिला बाबा साहेब को वास्तविक सम्मान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. अम्बेडकर सम्मान सभा में किया प्रतिभाग, कहा- भाजपा सरकार में मिला बाबा साहेब को वास्तविक सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.