• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चार आईएएस अधिकारियों को चार धामों की जिम्मेदारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 4, 2025
in Uttarakhand
0
चार आईएएस अधिकारियों को चार धामों की जिम्मेदारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखंड चारधाम यात्रा तैयारियों में जुटी हुई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियों पूरी की जा रही है।तीर्थयात्रियों को धामों में सरल सुगम दर्शन प्राथमिकता है तो तीर्थयात्रियों को मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी न रहे इसके लिए लागातार धरातल पर कार्य हो रहे है।
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई, श्री केदारनाथ धाम के 2 मई तथा श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल अक्षय तृतीया को दर्शनार्थ खुल रहे है।

इसी संदर्भ में प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के निर्देश पर सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने अनुभवी एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को चारों धामों की यात्रा तैयारियों के आंकलन हेतु बतौर नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तथा सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत को केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियों की मानिटरिंग का जिम्मा है इसी संदर्भ में सचिव युगल किशोर पंत ने बीते कल बृहस्पतिवार देर शाम तक केदारनाथ यात्रा मार्ग में तीर्थयात्रियों की मूलभूत सुविधाओं पेयजल, विद्युत, संचार, परिवहन, स्वास्थ्य, आवासीय व्यवस्थाओं, पार्किंग की स्थिति, केदारनाथ धाम हेतु पैदल मार्ग हेतु घोड़े खच्चर, डंडी सड़क मार्ग का अवलोकन किया।
सचिव युगल किशोर पंत सड़क मार्ग से देहरादून से होते हुए चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ावों ऋषिकेश, देवप्रयाग,श्रीनगर, रूद्रप्रयाग , अगस्त्यमुनि से होते हुए कल उखीमठ पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रा से जुड़ी संस्थाओं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी),स्थानीय लोगों, हक हकूकधारियों, तथा श्री केदारनाथ सभा से भी बातचीत की तथा केदारनाथ यात्रा के संबंध में सुझाव सुने।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच कर सचिव युगल किशोर पंत ने श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन किये। इस दौरान बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की ओर से केदारनाथ धाम प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने सचिव को शीतकालीन पूजा व्यवस्था के विषय में अवगत कराया।
इस अवसर पर श्री केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने केदारनाथ धाम यात्रा के विषय में सचिव के सम्मुख सुझाव रखे।
पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर लिंग वेदपाठी यशोधर मैठाणी,कुलदीप धर्म्वाण सहित समिति कर्मचारी, अन्य विभागों के अधिकारीगण एवं स्थानीय लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईएएस नीरज खैरवाल ने बतौर नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम मार्ग की यात्रा तैयारियों का जायजा लिया तथा मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में शीघ्र चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने वाली है, जिसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा कराये जाने के दृष्टिगत चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को अत्यधिक सुदृढ़ किये जाने हेतु धामों एवं यात्रा मार्गों की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने हेतु मुख्य सचिव महोदय के निर्देशों के कम में
सचिव ,आईएएस बी,वी,आर,सी, पुरुषोतम को
श्री गंगोत्री धाम तथा सचिव आईएएस आर राजेश कुमार को श्री बदरीनाथ धाम चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं हेतु बतौर नोडल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।

पर्यटन विभाग द्वारा बताया गया है कि अधिकारीगण देहरादून से सड़क मार्ग से धामों तक स्थलीय निरीक्षण करते हुए 11 अप्रैल को पूर्वान्ह 11:30 बजे देहरादून में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक यात्रा तैयारियों की प्रगति का खाका में प्रस्तुत करेंगे।

Previous Post

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तहसील डीडीहाट के कानूनगो नारायण सिंह करायत ₹40,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे विभागीय दायित्व, जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
धामी सरकार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सौपी सरकार में जिम्मेदारी , इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को मिली हिस्सेदारी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे विभागीय दायित्व, जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.