• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं से चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 1.10 लाख नकद बरामद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 5, 2025
in Uttarakhand
0
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं से चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 1.10 लाख नकद बरामद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा चरम पर है, इसी दौरान गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं के कपड़े और पर्स चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उत्तरकाशी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 1,10,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, घड़ी और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि चार मई को खरगोन, मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालु वासुदेव ने गंगोत्री घाट पर स्नान के दौरान अपना पैंट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार पैंट में बड़ी रकम के साथ-साथ मोबाइल और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इस पर थाना हर्षिल में अज्ञात के विरुद्ध धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के लिए थाना हर्षिल व चौकी गंगोत्री की संयुक्त टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज व संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों – दिनेश, रविन्द्र, दयाराम, अनिल, श्यामू और आज्ञाराम को हर्षिल बैरियर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सभी आपस में रिश्तेदार हैं और हर साल चारधाम यात्रा के दौरान घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं के कपड़े, पर्स व बैग चुराने की वारदातों को अंजाम देते हैं। वे पहले घाटों पर रैकी करते हैं और फिर लुंगी या चादर की आड़ में श्रद्धालुओं का सामान गायब कर देते हैं।

पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने टीम को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निगरानी और सख्ती और बढ़ाई जा रही है।

Previous Post

केदारनाथ यात्रा से महिला समूहों को मिल रहा कारोबार प्रसाद, सोवेनियर, स्थानीय उत्पाद के स्टॉल से लेकर होमस्टे का कारोबार

Next Post

केदारनाथ धाम की पवित्रता भंग करने पर दर्ज हुआ अभियोग, वायरल वीडियो बना जांच का विषय

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
केदारनाथ धाम की पवित्रता भंग करने पर दर्ज हुआ अभियोग, वायरल वीडियो बना जांच का विषय

केदारनाथ धाम की पवित्रता भंग करने पर दर्ज हुआ अभियोग, वायरल वीडियो बना जांच का विषय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.