• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चारधाम यात्रा को लेकर धामी सरकार ने कसी कमर, REEL बनाने वालों पर होगा एक्शन, केंद्र की रहेगी नजर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 28, 2025
in Uttarakhand
0
प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवंर्द्धन के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Chardham yatra 2025 को लेकर हर स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। 30 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा के लिए पंजीकरण जारी हैं। अब तक सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ यात्रा को लेकर किए गए हैं। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए इस बार धामी सरकार की चारधाम यात्रा की तैयारियों को केंद्र सरकार भी परखने जा रही है। यात्रा शुरू होने से पहले केंद्र सरकार कई विभागों के अधिकारियों को देहरादून भेज कर जांचने की कोशिश करेगी कि आखिरकार यात्रा की तैयारी कितनी मुकम्मल है। अगर कोई कमी रही तो केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ मिलकर उसकी भरपाई करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा विशुद्ध रूप से यात्रा होनी चाहिए। हमारे पूर्वजों के समय से यात्रा के नियम बने हैं। ये यात्रा धर्म के लिए है। पुराने रील चलाने से देश और दुनिया में गलत संदेश जाता है।

चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन ने इस बार कुछ नए नियम जोड़े हैं। इसमें सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने वालों के लिए भी खास नियम बनाया गया। इस बार मंदिर के अंदर वीडियो और रील बनाने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में अगर कोई वीडियो या रील बनाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे बिना दर्शन किए ही वापस भेज दिया जाएगा। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा पर आते हैं। इस बार की चारधाम यात्रा के लिए अब तक 9 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। चारधाम यात्रा में इस बार VIP दर्शन भी बंद कर दिए गए हैं। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में एनडीएमए की बैठक उत्तराखंड में प्रस्तावित है। बैठक के बाद चारधाम यात्रा को लेकर मॉक ड्रिल भी किया जाएगा। ड्रिल में तमाम विषम परिस्थितियों में कैसे निपटा जाए, अभ्यास किए जाएंगे।

Previous Post

DM देहरादून ने खाद्य गोदाम गुलर घाटी का किया औचक निरीक्षण, मौके पर सैंपलिंग लेकर कुंटलो अनाज रिजेक्ट

Next Post

नन्दा गौरा योजना के 40 हजार 504 लाभार्थियों को 01 अरब 72 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपए की धनराशि का मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया वितरण 

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
नन्दा गौरा योजना के 40 हजार 504 लाभार्थियों को 01 अरब 72 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपए की धनराशि का मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया वितरण 

नन्दा गौरा योजना के 40 हजार 504 लाभार्थियों को 01 अरब 72 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपए की धनराशि का मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया वितरण 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.