• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

देहरादून में योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली, भरी हुंकार; गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 14, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
देहरादून में योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली, भरी हुंकार; गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून।  लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जनसभाएं की। योगी आदित्यनाथ ने टिहरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले देहरादून जिले में अंतिम जनसभा की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ 19 मिनट तक जनता से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना से लेकर पाकिस्तान के हालात और अपराध को कुचलने जैसे विषयों को जनता के सामने रखा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज देहरादून में टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी के पक्ष में जनसभा की। देहरादून में शाम 4:29 मिनट पर अपने संबोधन को शुरू करते हुए उन्होंने 4:48 तक कुल 19 मिनट अपनी बात रखी। योगी आदित्यनाथ ने भाषण की शुरुआत बदरीनाथ धाम, मां गंगा, यमुना और हर हर महादेव के नारे के साथ की। इस दौरान उन्होंने बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती का जिक्र करते हुए उन्हें नमन किया। योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा घोषणा पत्र में युवा, महिला, गरीब और किसान के उत्थान की सोच के साथ आगामी कार्य योजना को रखा गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश की 80 सीटें और उत्तराखंड की पांच सीटों को मिलाकर कुल 85 सीटें मोदी जी के गले का हार बनेंगी।

योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम, केदारनाथ और बदरीनाथ में हुए कार्यों का भी अपने भाषण में जिक्र किया। उन्होंने कहा अयोध्या में राम मंदिर में राम लला विराजमान करने वालों को ही जनता ने फिर से लाने का मन बना लिया है। इस दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश में जातिवाद और तुष्टिकरण देने का काम किया है। भाजपा ने नक्सलवाद आतंकवाद और जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के साथ ही सैकड़ो साल बाद राम मंदिर की स्थापना की है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कुछ लोग उन्हें कहते हैं कि यदि उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर कार्रवाई होगी तो वह उत्तराखंड चले जाएंगे, लेकिन इन अपराधियों को उत्तराखंड जाने लायक वह नहीं छोड़ेंगे। यही नहीं जेल से पहले जहन्नुम का रास्ता भी उनके लिए खोल दिया गया है। आदित्यनाथ ने कहा जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं करता उसको लाने का कोई औचित्य नहीं है। सभी को मोदी को देखकर वोट देना है। योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में पंच कमल खिलाने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील करते हुए कहा पहले 3 घंटे में 50 फीसदी वोटिंग करनी है। ऐसा करने से हर घर में हर-हर बम बम के साथ फिर से मोदी सरकार का रास्ता खुल जाएगा।

Previous Post

चढ़ते पारे के साथ बढ़ी बिजली की खपत, 20 अप्रैल के बाद बढ़ सकती है किल्लतमांग

Next Post

आज उत्तराखंड आएंगे जेपी नड्डा, माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में मसूरी में करेंगे चुनावी रैली

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
आज उत्तराखंड आएंगे जेपी नड्डा, माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में मसूरी में करेंगे चुनावी रैली

आज उत्तराखंड आएंगे जेपी नड्डा, माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में मसूरी में करेंगे चुनावी रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.