• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी का नया ‘अवतार’, जाम खुलवाने को खुद सड़क पर उतरे सीएम धामी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 20, 2024
in Uttarakhand
0
मुख्यमंत्री धामी का नया ‘अवतार’, जाम खुलवाने को खुद सड़क पर उतरे सीएम धामी
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, जिसे प्रदेश की जनता काफी पसंद भी करती है। ऐसा ही एक और वीडियो सीएम धामी का सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ जाम खुलवाते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल कल 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उधमसिंह नगर जिले के दौरे पर थे। सुबह सबसे पहले तो सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा में परिवार संग वोट किया। उसके बाद वो शहर में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं और पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने निकल गए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा और टनकपुर क्षेत्र में भ्रमण कर ही रहे थे कि बीच रास्ते में लंबा जाम लगा। तभी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी गाड़ी से उतरे और जनसेवक के रूप में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ जाम खुलवाने लगे। उत्तराखंड बीजेपी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जाम खुलवाने का वीडियो शेयर भी किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा जनता की सेवा ही नेता का सबसे बड़ा धर्म होता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में ट्रैफिक जाम खुलवाते हुए।

इससे पहले भी सीएम धामी के कई ऐसे वीडियो आ चुके हैं जिनमें वो आम लोगों के साथ कनेक्ट होते दिखाई देते हैं। कभी वो युवाओं के साथ क्रिकेट तो कभी बैडमिंटन खेलते दिखे हैं। अभी हाल ही में खटीमा में वो मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों को मोदी जी की नमस्कार, राम-राम करते दिखे थे। अब खटीमा में ट्रैफिक जाम खुलवाते हुए सीएम धामी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Previous Post

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह; पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंचा

Next Post

उत्तराखंडवासियों को राहत: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का कल से होगा संचालन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
उत्तराखंडवासियों को राहत: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का कल से होगा संचालन

उत्तराखंडवासियों को राहत: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का कल से होगा संचालन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.