• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

गुलदार हमला करने के लिए झपटा तो महिला ने दिखाया साहस, ऐसे बचाई अपनी जान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 19, 2024
in Uttarakhand
0
गुलदार हमला करने के लिए झपटा तो महिला ने दिखाया साहस, ऐसे बचाई अपनी जान
0
SHARES
79
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पिथौरागढ़। बेरीनाग विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत सेलीपाख के डोल गांव में गुलदार के आतंक का मामला सामने आया है। यहां गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। हालांकि महिला ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी जान बचान के लिए गुलदार से भिड़ गई। आखिर में गुलदार को ही अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। गुलदार के हमले से महिला भी घायल हो गई थी, जिसे पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि बेरीनाग विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत सेलीपाख के डोल गांव में घर के पास मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला जान बचाने के लिए 10 मिनट तक तेंदुए से लड़ती रही। आखिरकार चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। महिला के सिर, हाथ पैर सहित शरीर के हिस्सों पर गंभीर जख्म आए हैं।

सेलीपाख के डोलगांव की कमला देवी पत्नी चामू सिंह शनिवार सुबह करीब 11 बजे पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। कमला देवी ने साहस का परिचय देते हुए दराती से तेंदुए का मुकाबला किया। करीब 10 मिनट तक चले संघर्ष में तेंदुए ने कमला देवी के सिर, हाथ-पैर और कमर में पंजों से हमला कर घायल कर दिया। जब आसपास की महिलाओं ने कमला देवी की चीख पुकार सुनी तो उन्होंने शोर मचाया जिससे तेंदुआ भाग गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल कमला देवी को सीएचसी बेरीनाग लाए।

इस घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश सिंह ने वन विभाग से घायल महिला को मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

चंदा मेहरा वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया था। वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से खेतों में अकेले काम पर नहीं जाने और बच्चों को शाम के समय अकेला नहीं छोड़ने की अपील की है।

Previous Post

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, यात्रियों से भरा वाहन सड़क पर पलटा; मची चीख पुकार

Next Post

25 मई से आमजन के लिए खुलेंगे Hemkund Yatra के कपाट, 3500 लोग ही कर सकेंगे दर्शन, पढ़ें पूरा अपडेट

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
25 मई से आमजन के लिए खुलेंगे Hemkund Yatra के कपाट, 3500 लोग ही कर सकेंगे दर्शन, पढ़ें पूरा अपडेट

25 मई से आमजन के लिए खुलेंगे Hemkund Yatra के कपाट, 3500 लोग ही कर सकेंगे दर्शन, पढ़ें पूरा अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.