• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

अगले चार दिन पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 29, 2023
in Uttarakhand
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। वहीं, चोटियों पर हल्के हिमपात और निचले इलाकों में बौछारों का क्रम भी बना हुआ है।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन पहाड़ों में ओलावृष्टि और बौछारें, जबकि, मैदानों में अंधड़ की आशंका है। इसे लेकर अगले तीन दिन यलो अलर्ट और दो मई को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झक्कड़ चलने के आसार हैं। इसके बाद दो मई को 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ की चेतावनी है।

शुक्रवार को चोटियों पर हुआ हल्‍का हिमपात

वहीं, शुक्रवार को चारधाम में भी मौसम करवट बदलता रहा। चोटियों में हल्के हिमपात की सूचना है। उधर, दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की भी हुई। मौसम के लगातार बदल रहे मिजाज के कारण प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक कम बना हुआ है। पहाड़ों में सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है।

Previous Post

चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क पर पलटी कार, पांच लोग घायल

Next Post

Uttarakhand Weather: बिगड़ा मौसम, मैदान में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather: बिगड़ा मौसम, मैदान में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Uttarakhand Weather: बिगड़ा मौसम, मैदान में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.