• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से करवट बदलेगा मौसम

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 24, 2024
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से करवट बदलेगा मौसम
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में मैदानी जिलों से लेकर पहाड़ों तक कड़ाके की ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाएं लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। बुधवार यानि आज भी मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है और पिछले एक हफ्ते की तरह आज भी हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही गलन भी बढ़ने वाली है।

कोहरे ने बढ़ाई है समस्या

राज्य में कोहरे की समस्या बनी हुई है। दो जिलों में पिछले एक हफ्ते की तरह ही आज भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में आज भी लोगों को कोहरा परेशान करेगा।  स्थिति यह है कि सुबह और शाम के वक्त कई जगह विजिबिलिटी बेहद कम हो जाएगी जिससे यातायात में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा लोगों को सड़कों पर कोहरे से जुड़ी सावधानियां बरतनी होंगी। वहीं कोहरे के कारण मंगलवार को ऊधम सिंह नगर के पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली की दो और जयपुर की एक उड़ान रद रही। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम कंपकंपी बढ़ गई है।

 शीत दिवस की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति बने रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

चटख धूप से मिली थोड़ी राहत

दून समेत पर्वतीय क्षेत्रों में चटख धूप ने ठंड से फौरी राहत दी है। देहरादून में दिनभर अच्छी धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान वापस सामान्य हो रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम कंपकंपी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

Previous Post

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में अब छात्रों को पढ़ाया जाएगा रामचरितमानस

Next Post

कांग्रेस ने गठित की लोकसभा चुनाव के लिए समिति, करन माहरा सौंपी कमान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
कांग्रेस ने गठित की लोकसभा चुनाव के लिए समिति, करन माहरा सौंपी कमान

कांग्रेस ने गठित की लोकसभा चुनाव के लिए समिति, करन माहरा सौंपी कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.