• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड के सभी जिलों में बरेंगे मेघ; येलो अलर्ट जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 10, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड के सभी जिलों में बरेंगे मेघ;  येलो अलर्ट जारी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। देर रात राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में 9 और 10 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने मौसम का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने भी बदलते मौसम को देखते हुए ही यात्रियों से यात्रा करने की अपील की है। साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने किसी भी सहायता के लिए 112 नंबर जारी किया है।

येलो अलर्ट जारी 

बता दें उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जनपदों में 9 व 10 सितम्बर को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के पहाड़ी जिलों में गर्जना, बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने की भी आशंका हो सकती है। नदी नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति हो सकती है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

अलर्ट मोड में प्रशासन

उत्तराखंड मौसम विभाग ने मौसम देखकर ही यात्रा करने की अपील की है। साथ ही नदी नालों के किनारों पर रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं। ऐसे स्थान जहां जलभराव की स्थिति हो सकती है उन इलाकों में भी प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। मौसम के अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस भी एक्टिव हो गई है। उत्तराखंड पुलिस ने भी यात्रियों से विशेष अपील की है। उत्तराखंड पुलिस ने यात्रियों से आवागमन में सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही किसी परेशानी में फंसने पर उत्तराखंड पुलिस ने सहायता के लिए 112 नंबर जारी किया है।

Tags: #heavyrainfall #debris #rishikeshdevprayaghighway #highwayblocked#helang #motarway #madmaheshwardham #track #vanished #TapkeshwarMahadevMandir #temple #Foundation #collapsed #Tapkeshwar #buildingcollapse#injured #sdrf#jalbharav #waterlogging#redalert #yellowalert #flood #disaster #meteorologicaldepartment#rescue#Rishikesh#river #orangealert#road #vanished#Roadvanished #kalpeshwarmahadevmandir #panchkedar#storm#thuderstorm #Monsoon
Previous Post

देहरादून में डेंगू का डंक; 600 से ज्यादा मरीज एक्टिव

Next Post

उत्तरकाशी में लगे भूकंप के झटके, डर के साए में बीती लोगों की रात, इतनी रही तीव्रता

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
उत्तरकाशी में लगे भूकंप के झटके, डर के साए में बीती लोगों की रात, इतनी रही तीव्रता

उत्तरकाशी में लगे भूकंप के झटके, डर के साए में बीती लोगों की रात, इतनी रही तीव्रता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.