• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर मतदान कल, 55 प्रत्याशियों की परीक्षा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 18, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर मतदान कल, 55 प्रत्याशियों  की परीक्षा
0
SHARES
106
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों के लिए पिछले लगभग एक महीने से चला आ रहा चुनाव प्रचार बीते रोज पांच बजे थम गया है। सभी पांचों सीटों गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा व नैनीताल-ऊधम सिंह नगर पर शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान होगा। बता दें कि राज्य के 83,37914 मतदाता इन पांच सीटों पर 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक लाख से अधिक कार्मिक, पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

65 कंपनी केंद्रीय बल तैनात

राज्य की पांच सीटों पर पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान को सकुशल व निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए 55 हजार सरकारी कर्मचारी और 40 हजार पुलिस कर्मी, होमगार्ड, पीआरडी व वन कर्मियों के अलावा 65 कंपनी केंद्रीय बल तैनात किया गया है। प्रदेश के 11729 मतदान केंद्र के लिए 715 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। अब शेष 11,008 पोलिंग पार्टियां गुरुवार यानि आज मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रही हैं। राज्य की नेपाल के तीन जिलों, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ से लगी सीमाओं को सील कर दिया गया है।

आपात स्थिति में कर्मचारियों को लाने के लिए दो हेलीकाप्टर तैनात

उत्तर प्रदेश व हिमाचल से लगी सीमाओं पर सीसी कैमरों से नजर रखी जा रही है और यहां सघन जांच भी शुरू कर दी गई है। आपात स्थिति में कर्मचारियों को लाने के लिए दो हेलीकाप्टर तैनात किए गए हैं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राज्य को कुल 274 जोन व 1499 सेक्टर में बांटा गया है। 5892 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। राज्य में 809 बूथ अति संवेदनशील और 1365 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Previous Post

Char Dham Yatra 2024: चारधाम के लिए इस बार चार्टर्ड सेवा की भी होगी सुविधा, जानें बुकिंग की तारीख

Next Post

LokSabha Election 2024: पांचों सीटों पर किसकी जीत किसकी हार…जानिए क्या कहते हैं वरिष्ठ पत्रकार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
LokSabha Election 2024: पांचों सीटों पर किसकी जीत किसकी हार…जानिए क्या कहते हैं वरिष्ठ पत्रकार

LokSabha Election 2024: पांचों सीटों पर किसकी जीत किसकी हार...जानिए क्या कहते हैं वरिष्ठ पत्रकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.