• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बागेश्वर उपचुनाव: कल जनता करेगी पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 4, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
बागेश्वर उपचुनाव: कल जनता करेगी पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। बागेश्वर विधानसभा सीट पर चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार की प्रक्रिया रविवार को थम गई थी। इसके साथ ही मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां भी पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो गई हैं। बागेश्वर उपचुनाव को लेकर मंगलवार को वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। उधर, मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम के अनुसार बागेश्वर विधानसभा सीट पर 1,18,264 मतदाता हैं, जिसमें 60,076 पुरुष और 58,188 महिला मतदाता शामिल हैं। इस बार पांच पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिसमें बीजेपी से पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली शामिल हैं।

172 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 172 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से 15 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील है। वहीं, विधानसभा क्षेत्र को 3 जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही 15 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। चुनाव के लिए 168 वाहनों का इस्तेमाल किया गया है। जबकि, मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने को लेकर 834 मतदान कार्मिक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिगत 1,444 कर्मियों की तैनाती की गई है। चुनाव के मद्देनजर 6 फ्लाइंग स्क्वायड टीम और 10 स्टेटिक सर्विलेंस टीम लगाई गई हैं। इतना ही नहीं मतदान के दौरान महिलाओं की सुविधा के लिए एक सखी बूथ भी बनाया गया है। साथ ही पांच आदर्श बूथ बनाए गए हैं। बागेश्वर में 2,545 मतदाता 80 से ज्यादा उम्र के हैं, जिसमें से 963 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया है। साथ ही 50 दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया है।

 

Tags: #Byelection2023 #BageshwarAssemblySeat#electionnotification #namankan#electionresult #voting #vote #election #bageshwar #congress #karanmahra #congressstatepresident #basantkumar #BJP #bhajpa #bahrtiyajantaparty #cmpushakrsinghdhami #ChiefElectoralOfficer#MLA #ChandanRamDas #uttarakhand #politicalnews #politics #parvatidas #candidates #congress#statepresident #mahendrabhatt
Previous Post

कल से देहरादून में होगा विधानसभा का मॉनसून सत्र, डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, देखें रूट प्लान

Next Post

राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागी बनेंगे स्काउट्स एंड गाइड्सः डॉ. धन सिंह रावत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागी बनेंगे स्काउट्स एंड गाइड्सः डॉ. धन सिंह रावत

राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागी बनेंगे स्काउट्स एंड गाइड्सः डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.