• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सिस्टम से नाराज कई क्षेत्र के मतदाताओं ने बनाई मतदान से दूरी, इस बार इतना प्रतिशत हुआ मतदान, पढ़ें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 20, 2024
in Uttarakhand
0
सिस्टम से नाराज कई क्षेत्र के मतदाताओं ने बनाई मतदान से दूरी, इस बार इतना प्रतिशत हुआ मतदान, पढ़ें
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश में लोकसभा चुनाव का मत-प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले कम रहा, लेकिन कई सीटों पर बंपर वोटिंग हुई। राज्य में 55.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान के ये आंकड़े रात्रि 10 बजे तक के हैं। यह पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में लगभग सात प्रतिशत कम है।

बता दें कि प्रदेश भर की 70 विधानसभाओं में वोटिंग के आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा वोटिंग हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां सबसे ज्यादा 73.21 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दूसरे नंबर पर सितारगंज में 69.00 फीसद वोट पड़े। वहीं, 67.13 फीसद वोट के साथ तीसरे पायदान पर हरिद्वार का भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र रहा। पूरे प्रदेश में सबसे कम मतदान प्रतिशत 31.10 सल्ट विधानसभा में रहा। शहर और ग्रामीण की तुलना में देखें तो ग्रामीण इलाकों में मतदाता अपने राजनीतिक अधिकार के प्रति सजग दिखाई दिए। शहर के मतदाता पीछे रह गए।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जद्दोजहद में लगा था चुनाव आयोग

चुनाव आयोग कई महीने से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की जद्दोजहद में लगा था। इसके लिए नुक्कड़ नाटक, रैली, गोष्ठी आयोजित करने के अलावा मीडिया व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया गया। यहां तक कि मतदान के दिन भी मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए पिंक बूथ, सेल्फी प्वाइंट जैसी पहल की गई। लेकिन, इस चुनाव में राजनीतिक दल भी प्रचार का पहले जैसा माहौल नहीं बना पाए। इसका असर मत प्रतिशत पर साफ नजर आया।

नैनीताल-ऊधमसिंहनगर में सबसे ज्यादा 59.39 फीसदी वोटिंग 

प्रदेश की सबसे अधिक आबादी और सबसे ज्यादा 14 विधानसभा वाले हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में 20 लाख 35 हजार 726 मतदाता हैं। लेकिन वोटिंग प्रतिशत में नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा अव्वल रही। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में 59.12 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि नैनीताल-ऊधमसिंहनगर में 59.39 फीसद मतदान हुआ। 51.28 वोट प्रतिशत के साथ टिहरी तीसरे स्थान पर रही। पौड़ी में 48.79 और अल्मोड़ा में सबसे कम 44.43 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में बंपर वोटिंग हुई है।

Previous Post

उत्तराखंड के इन गांव के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार, पढ़ें पूरी खबर

Next Post

यहां देर रात झोपड़ियों में लगी आग, घटना के वक्त सो रहे थे कई परिवार…फिर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
Next Post
यहां देर रात झोपड़ियों में लगी आग, घटना के वक्त सो रहे थे कई परिवार…फिर

यहां देर रात झोपड़ियों में लगी आग, घटना के वक्त सो रहे थे कई परिवार...फिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.