• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तरकाशी की दुकानों के बाहर लगे पोस्टर, बढ़ा तनाव, मुकदमा दर्ज

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 6, 2023
in Uttarakhand, क्राइम
0
उत्तरकाशी की दुकानों के बाहर लगे पोस्टर, बढ़ा तनाव, मुकदमा दर्ज
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले के बाद उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश बरकरार है। इतना ही नहीं समुदाय विशेष के व्यापारियों की दुकानों के बाहर 15 जून की प्रस्तावित महापंचायत से पहले दुकानें खाली करने के पोस्टर चस्पा किए तो नौ मकान मालिकों ने समुदाय विशेष के व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का ऐलान किया है। वहीं, पुलिस ने पोस्टर चस्पा कर माहौल खराब करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बीच तनाव के कारण मुस्लिम व्यापारी अपनी दुकान खोलने से डर रहे हैं तो कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं।

दुकाने खाली करने का लगाया पोस्टर
दरअसल, उत्तरकाशी के मेन मार्केट पुरोला में लगे पोस्टरों में मुस्लिम व्यापारियों से 15 जून को होने वाली महापंचायत से पहले अपनी दुकानें खाली करने को कहा गया है। पोस्टर में लिखा है, ‘लव जिहादियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15 जून, 2023 को होने वाली महापंचायत से पूर्व अपनी दुकानें खाली कर दें। यहि तुम्हारे द्वारा ऐसा नहीं किया जाता तो वक्त पर निर्भर करेगा।’

दुकान मालिक खाली करवाएंगे अपनी दुकान
वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय संत दर्शन लाल भारती भी समुदाय विशेष की दुकानों को खाली करवाने के लिए उनके मकान मालिकों से मिले। जिसके बाद नौ दुकान मालिकों ने ऐलान कर दिया है कि वह अपनी दुकान समुदाय विशेष के व्यापारियों से खाली करवाएंगे। वहीं, पुलिस ने पोस्टर चस्पा करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ धर्म विशेष के लोगों को डराने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समुदाय विशेष के व्यापारियों पर गहराया अर्थिक संकट
उधर, समुदाय विशेष के व्यापारी बाल खां, अशरफ, मोहम्मद रईस ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि करीब एक सप्ताह से अधिक समय से दुकानें बंद हैं। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सुरक्षा के बीच उनकी दुकानें खुलवाई जाएं। समुदाय विशेष के व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष बृहमोहन सिंह चौहान से भी मुलाकात कर दुकानें खुलवाने का अनुरोध किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अभी माहौल ठीक नहीं है। दुकानें खोलते हैं तो तनाव और बढ़ सकता हैं।

ये है मामला
पुलिस ने बताया कि 14 साल की लड़की के कथित अपहरण करने की कोशिश में एक 24 साल के स्थानीय दुकानदार उबेद खान और 24 साल के मोटरसाइकिल मैकेनिक जितेंदर सैनी को 27 मई को गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय लोगों ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है।

Previous Post

Uttarakhand Weather: मौसम ने बदली करवट, बारिश से मिली राहत

Next Post

सड़क पर खड़ी कार का चालान कर रही महिला ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा दिल्ली का युवक, खुद को बताया दिल्ली यातायात पुलिस का सिपाही

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
सड़क पर खड़ी कार का चालान कर रही महिला ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा दिल्ली का युवक, खुद को बताया दिल्ली यातायात पुलिस का सिपाही

सड़क पर खड़ी कार का चालान कर रही महिला ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा दिल्ली का युवक, खुद को बताया दिल्ली यातायात पुलिस का सिपाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.