• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड के इस जिलें में होगा सबसे बड़ा चुनाव बहिष्कार, 12 हजार से अधिक लोग नहीं करेंगे मतदान, पढ़ें वजह

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 6, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
उत्तराखंड के इस जिलें में होगा सबसे बड़ा चुनाव बहिष्कार, 12 हजार से अधिक लोग नहीं करेंगे मतदान, पढ़ें वजह
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र के बलाती फार्म क्षेत्र से भारतीय सेना को शिफ्ट नहीं किए जाने से गांव के लोग इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा के बाद रणनीति को कारगार बनाने के अपने अभियान का खुलासा किया। उत्तराखंड में यह सबसे बड़ा चुनाव बहिष्कार होगा, जहां 25 ग्राम पंचायतों के 12 हजार से अधिक मतदाता अपने मतों का प्रयोग नहीं करेंगे।

बताया जा रहा है कि अल्पाइन हिमालय में स्थित पर्यावरणीय दृष्टि से अति संवेदनशील बालती फॉर्म और खलिया टॉप की ओर रहने वाली 25 ग्राम पंचायतों की जनता इस बार लोकसभा चुनाव में वोट नहीं देगी। चुनाव बहिष्कार के अभियान को सफल बनाने के लिए 11 अप्रैल से घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी पिथौरागढ़ को ईमेल के जरिए दे दी गई है।

इस अभियान के संयोजक और जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि अल्पाइन हिमालय क्षेत्र में स्थित बालती फॉर्म और खालिया टॉप में 1999 से भारतीय सेना मौजूद है। उन्होंने तत्कालीन उप जिलाधिकारी द्वारा सीमांत के पंचायत प्रतिनिधियों की आपत्ति पत्र पर सेना को विस्तार करने से रोकने का आदेश भी दिया गया था, लेकिन कोविड-19 का लाभ उठाते हुए भारतीय सेना ने इस क्षेत्र में अपना विस्तार कर दिया। भारतीय सेना द्वारा क्षेत्र में आने से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कोई बातचीत या अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया गया।

उन्होंने कहा कि इस अल्पाइन हिमालय क्षेत्र में मुनस्यारी के 25 ग्राम पंचायतों का पर्यावरणीय भविष्य जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पानी से इनमें से अधिकांश ग्राम पंचायतों की प्यास बुझती है। इस क्षेत्र के जैव विविधता को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम केवल सेना को शिफ्ट किए जाने की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वो पिछले पांच सालों से ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने उनके साथ बैठक तक नहीं की। उन्होंने कहा कि हम अपने भावी पीढ़ी के लिए इस क्षेत्र के अति संवेदनशील पर्यावरण को ऐसे ही नष्ट नहीं होने दे सकते हैं। भारतीय सेना को शिफ्ट किए जाने के लिए जमीन का सुझाव भी हमने दिया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम, खेल विभाग, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग की गतिविधियों को भी इस क्षेत्र में सीमित करना आवश्यक है। इनके द्वारा भी किए जा रहे कच्चे और पक्के निर्माणों पर स्थाई रूप लगाए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि बहिष्कार को सफल बनाने के लिए तय किया गया है कि 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत बूंगा, सरमोली, मल्ला घोरपट्टा, तल्ला घोरपट्टा, बनियागांव, कवाधार 12 अप्रैल को पापड़ी, सेरा सुराईधार, दराती, खसियाबाडा 13 अप्रैल को जैती, सुरिंग, जलथ, दरकोट, दुम्मर 14 अप्रैल को हरकोट, धापा, लास्पा, मिलम 15 अप्रैल को क्वीरीजिमिया, सांईपोलू, पातो 16 अप्रैल को रालम, बुई, ढिमढिमिया में घर घर जनसंपर्क और बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 17 अप्रैल को तहसील मुख्यालय स्थित शास्त्री चौक में इन मांगों के पक्ष में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। जनसभा के माध्यम से आम जनता से लोकसभा चुनाव में वोट नहीं देने की अंतिम अपील की जाएगी। वहीं ग्रामीणों की इस समस्या पर जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि इस मामले में स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों से बात की जाएगी और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

इस मामले में जब केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि इस समय चुनाव आचार संहिता लगी हुई है, इसीलिए वो इस मामले में अभी कुछ ज्यादा नहीं कह पाएंगे। वैसे सेना तो हमेशा ही जनता के लिए है। देश की रक्षा के लिए है. इस तरह की गलतफहमी तो नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसी कोई बात है तो वो उच्च स्तर पर भी गई ही होगी। वहीं मतदान बहिष्कार पर अजय भट्ट ने कहा कि चुनाव तो राष्ट्रीय पर्व है। चुनाव में सभी को अपनी बात कहने का हक है। अजय भट्ट ने ग्रामीणों से अपील की है कि वो अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

Previous Post

लोकसभा चुनाव के लिए घर से मतदान शुरू… जानें क्या होती है होम वोटिंग, किसे मिलता है अधिकार

Next Post

Navratri : 9 अप्रैल को मां शैलपुत्री की होगी पूजा, नोट कर लें घटस्थापना मुहूर्त से लेकर सभी जरूरी जानकारियां

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
Navratri : 9 अप्रैल को मां शैलपुत्री की होगी पूजा, नोट कर लें घटस्थापना मुहूर्त से लेकर सभी जरूरी जानकारियां

Navratri : 9 अप्रैल को मां शैलपुत्री की होगी पूजा, नोट कर लें घटस्थापना मुहूर्त से लेकर सभी जरूरी जानकारियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.