• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: दून समेत छह जिलों में रेड अलर्ट, दो दिन से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 12, 2023
in Uttarakhand
0
Rain Alert: आने वाले दिनों में मुश्किल होंगे हालात, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में बारिश बनकर बरस रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आपदा के हालात बने हुए हैं। राजधानी देहरादून में भी कई क्षेत्रों में मूसलधार बारिश से तबाही मची है। कहीं बाढ़ जैसे हालात बने हैं तो कहीं पानी के सैलाब से घर ध्वस्त हो गए हैं। उधर, मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन मौसम के लिहाज से भारी पड़ने की आशंका है। वहीं दून समेत छह जिलों में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों के लिए चेतावनी जारी 

बता दें कि आज छह जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।  खासकर हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले के कई इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 12 अगस्त को छह जिलों में भारी बारिश होने से नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

पौड़ी में आज स्कूल बंद

पौड़ी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया हैं। इसी के चलते पौड़ी गढ़वाल जिले में कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया हैं।

दो दिन से राजमार्ग बंद, खोलने के प्रयास जारी

उधर,  टिहरी में ऋषिकेश – गंगोत्री राजमार्ग बगड़धार में बीते शुक्रवार से बंद है। जिस कारण टिहरी आने वाले वाहन वाया मसूरी से आ रहे हैं। आज भी सुबह से ही मार्ग खोलने के लिए मशीनें लगी है लेकिन मलबा ज्यादा होने के कारण शाम तक ही रोड खुलने की संभावना है।

Tags: #monsoon #heavyrainfall #debris #Kotdwar #PushkarSinghDhami #RituKhanduri #disasterpronearea  #meteorologicaldepartment #bikramsingh #weatherforecast#road #vanished #Samvaad365#thuderstorm #storm #river #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster #rescue
Previous Post

सीएम धामी ने कोटद्वार के आपदाग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण, विधायक रितु खंडूरी रहीं मौजूद

Next Post

रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से हादसा, कार के ऊपर गिरा मलबा, 5 तीर्थयात्रियों की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से हादसा, कार के ऊपर गिरा मलबा, 5 तीर्थयात्रियों की मौत

रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से हादसा, कार के ऊपर गिरा मलबा, 5 तीर्थयात्रियों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.