• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियां उफान पर, कई मार्ग बाधित, पीएम ने ली हालातों की जानकारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 11, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियां उफान पर, कई मार्ग बाधित, पीएम ने ली हालातों की जानकारी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में आज भी लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी देहरादून में सोमवार रात से बारिश जारी है। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आज कई जिलों में स्‍कूल व अन्‍य शिक्षण संस्‍थान बंद है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा भी उत्‍तराखंड के हालातों की जानकारी ली गई है।

सीएम धामी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से की बात, दिया हर संभव सहायता का आश्वासन
हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण हुई क्षति के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें उत्तराखंड सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मलबा आने से इन हाईवे पर यातायात बाधित

भूस्खलन और मलबा आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद हो गए हैं। यमुनोत्री हाईवे पर राना चट्टी से आगे झर्झरगाड़ के पास 100 से अधिक भू-धंसाव हो गया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में भी बंद है। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। उधर, केदारनाथ हाइवे पर भी जगह जगह पत्थर गिर रहे हैं।

बारिश के कारण मलबा हटाने में दिक्कत

हाईवे को खोलने का काम जारी है लेकिन बार-बार बारिश होने से मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से धरासू बैंड में पुलिस ने रोक दिया है। गंगोत्री हाईवे बंदरकोट में बंद होने के चलते पुलिस ने वाहनों को ओपन टनल से पहले रोक दिया है।

विकासनगर: मूसलधार वर्षा से 41 मार्ग बंद
आसमान से बरसी आफत के कारण जौनसार बावर क्षेत्र के 41 मोटर मार्ग बंद हो गए। जिसमें पांच स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, 34 ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। 41 मोटर मार्ग बंद होने से करीब 160 गांवों, खेड़ों व मजरों में रहने वाले ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। नगदी उपज टमाटर, बीन्स, हरा धनिया, शिमला मिर्च, गोभी, हरी मिर्च आदि मंडियों में नहीं पहुंच पाने के कारण किसानों को नुकसान हुआ।

दो दिन से बिजली गुल 
हर्षिल घाटी के धराली में खीरगंगा उफान पर है। खीरगंगा के उफान पर आने से धराली बाजार को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, हर्षिल और गंगोत्री घाटी मे दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है।

अल्मोड़ा में पांच सड़कें बंद, 20 हजार लोग प्रभावित
जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश से पांच सड़कें बंद है। आपदा राहत बचाव कार्य के लिए विभाग समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं। फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है। जिले के सभी हिस्सों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कें सुनसान हैं। लोगों की चहलकदमी नहीं दिखाई दे रही है। बारिश से चमकना-अधे मोटर मार्ग, हिनाना-काने खलपाती मोटर मार्ग, जैंती-नया संग्रोली मोटर मार्ग, दौलाघट-रिखे और मनान-क्लेत-सिलिंग्मा मोटर मार्ग बंद है। सभी मोटर मार्गों में जेसीबी भेज दी गई है। इन मोटर मार्गों को खोलने का कार्य जारी है। बारिश से यहां रह रही करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। वहीं रामगंगा, कोसी, सरयू सहित छोटे-छोटे गधेरों का जलस्तर भी बढ़ गया है। पुलिस व प्रशासन तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है। सभी अधिकारी अलर्ट है। अगर कहीं भी कोई सूचना मिलती है तो तत्काल आपदा राहत व बचाव कार्य किया जाएगा।

भारी बारिश का रेड अलर्ट 
पिछले तीन दिन से प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं तीव्र दौर की वर्षा होगी।

Previous Post

Gangotri Highway पर भूस्खलन के मलबे में दबे तीन वाहन, चार लोगों की मौत

Next Post

मूसलाधार बारिश से बढ़ी दूनवासियों की दुश्वारियां, घरों में घुसा पानी, सीएम ने संभाला मोर्चा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
मूसलाधार बारिश से बढ़ी दूनवासियों की दुश्वारियां, घरों में घुसा पानी, सीएम ने संभाला मोर्चा

मूसलाधार बारिश से बढ़ी दूनवासियों की दुश्वारियां, घरों में घुसा पानी, सीएम ने संभाला मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.