• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में पिछले कई घंटों से बरस रहे मेघ, सीएम धामी ने अफसरों को किया अलर्ट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 9, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में पिछले कई घंटों से बरस रहे मेघ, सीएम धामी ने अफसरों को किया अलर्ट
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कई घंटे से लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर नदी नाले उफान पर हैं। इसके चलते सीएम धामी ने भी अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘ कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही अत्यधिक बारिश के मद्देनज़र मेरा सभी से निवेदन है कि ऐसे समय में आप पूर्ण सतर्कता बनाए रखें व अनावश्यक यातायात से बचें। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने हेतु प्रशासन को भी रेड अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।’

कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही अत्यधिक बारिश के मद्देनज़र मेरा सभी से निवेदन है कि ऐसे समय में आप पूर्ण सतर्कता बनाए रखें व अनावश्यक यातायात से बचें। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने हेतु प्रशासन को भी रेड अलर्ट मोड पर रहने के… pic.twitter.com/VNW6bYOjlB

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 9, 2023

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने की मनाही
प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके आदेश सचिव आपदा प्रबंधन पहले ही जारी कर चुके हैं। वहीं, सीएम धामी ने भी इसे लेकर सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

चार जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामान्य से 2.5 से 3 गुणा अधिक बारिश हुई है। आज के दिन उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार जिलों में बहुत भारी से भारी वर्षा की संभावना है। इन तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर दें सूचना
किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317. टोल फ्री नंबर 1070, 9058441404 एवं 8218887005 पर दी जा सकती है।

Previous Post

पहाड़ों पर आफत की बारिश, कागज़ की नाव की तरह बही कार

Next Post

Uttarakhand में बारिश से मुसीबत बढ़ी, Gangotri Highway का 10 मीटर हिस्सा धंसा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Uttarakhand में बारिश से मुसीबत बढ़ी, Gangotri Highway का 10 मीटर हिस्सा धंसा

Uttarakhand में बारिश से मुसीबत बढ़ी, Gangotri Highway का 10 मीटर हिस्सा धंसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.