• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: बढ़ेंगी मुश्किलें! तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 29, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather: बढ़ेंगी मुश्किलें! तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में आफत की बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज भी मौसम विभाग ने भारी बारिश के आसार जताए हैं। इसके साथ ही अगस्त महीने की शुरुआत भी भारी बारिश के साथ होने की संभावना है।। क्योंकि मौसम विभाग ने राज्य के  सभी जिलों में शनिवार से अगले तीन दिन भारी बारिश होने के आसार है। वहीं मौसम विभाग ने 29 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

यलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन दिनों तक प्रदेश भर के कई इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी समस्या से बचने के लिए पहाड़ी जिलों की यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य ले लें।

बदरी‍नाथ हाईवे बहा, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से बंद

उधर, चमोली में भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में 50 मीटर बह गया है। शनिवार दोपहर तक हाईवे खुलने की उम्मीद है। करीब 1000 यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।  वहीं उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार रात को हल्की वर्षा हुई। वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्वारी गदेरे और सुनगर के पास अवरुद्ध हुआ है। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट के पास लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके कारण राजमार्ग देर रात से अवरुद्ध है। कमद क्षेत्र में अतिवृष्टि से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। जिससे रास्ते क्षतिग्रस्त हुए और कई भवनों को खतरा पैदा हो गया है।

बारिश से कोटद्वार में नदी-नाले उफान पर, घरों में घुसा मलबा

कोटद्वार का आसपास के क्षेत्रों में बीती रात हुई भारी वर्षा से आमजन जंग दहशत में आ गया। भारी वर्षा के कारण क्षेत्र की मालन, सुखरो व खो नदियों के साथ ही बरसाती गदेरे भी उफान पर आ गए। पटियाली गदेरे के उफान पर आने से आमपड़ाव व कौड़िया में कई स्थानों पर लोगों के घरों में मलबा घुस गया।

Tags: #nationalhighway #block #jalbharav #haridwar #roofcollasped#rain #yellowalert #monsoon #uttarakhand #uttarakhandnews #devbhoomi #baarish #landslide #TEHRIटिहरी #monsoon #heavyrainfall #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster
Previous Post

आफत की बारिश; यहां घरों पर हुआ भूस्खलन, राज्य की 296 सड़कें बंद… 30 तक बारिश का अलर्ट जारी

Next Post

Maharashtra: बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं दो बसें, 6 लोगों की मौत, 25 घायल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Maharashtra: बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं दो बसें, 6 लोगों की मौत, 25 घायल

Maharashtra: बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं दो बसें, 6 लोगों की मौत, 25 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.