• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

4 जून मतगणना को तैयार उत्तराखंड, इस सीट पर नतीजों के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 30, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
4 जून मतगणना को तैयार उत्तराखंड, इस सीट पर नतीजों के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में पारदर्शी और निर्विघ्न चुनाव प्रक्रिया के लिए उत्त्तराखंड को एक बार फिर शाबाशी मिली है। दरअसल बेहतर चुनाव प्रक्रिया के संचालन और सटीक कानून व्यवस्था के प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य की पीठ थपथपाई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की भारत निर्वाचन आयोग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बातचीत में जहां एक तरफ आगामी मतगणना के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है, तो वहीं भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में हुए मतदान के लिए भी अधिकारियों की सराहना की।

 

4 जून को होगी मतगणना

देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को मतगणना होनी है। इसके लिए अब एक्शन प्लान भी तैयार किया जाने लगा है। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और दूसरे तमाम अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने राज्य में 19 अप्रैल को हुई मतदान प्रक्रिया के सफल आयोजन के लिए प्रदेश के अधिकारियों की प्रशंसा की। भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने उत्तराखंड में मतदान के दौरान उत्तराखंड निर्वाचन आयोग की तैयारी पर खुशी जाहिर की. इसके अलावा कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए भी उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की तारीफ की है।

 

देर से आएगा पौड़ी लोकसभा सीट का रिजल्ट

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की जोनल बैठक में उत्तराखंड निर्वाचन के मैनेजमेंट की सराहना करने के साथ आगामी मतगणना के लिए भी एक्शन प्लान पर बातचीत की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस बार पौड़ी लोकसभा सीट को छोड़ दिया जाए, तो बाकी चार लोकसभा सीटों पर दिन में 1 से 2:00 बजे के बीच मतगणना की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। वहीं पौड़ी जनपद में भी शाम 4 से 5 बजे तक मतगणना को पूरा किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें कहा गया कि पौड़ी लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलेट अधिक होने के कारण इस लोकसभा सीट पर थोड़ा ज्यादा समय लगेगा।

 

सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना की शुरुआत सुबह 8:00 से होगी। सबसे पहले लोकसभा चुनाव पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। सुबह करीब 8:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कैद मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। प्रदेश में जहां एक तरफ करीब 100,000 पोस्टल बैलट प्राप्त हुए हैं, तो वही ईवीएम के जरिए 58% मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया है।

 

मतगणना के लिए लगाई गईं 884 टेबल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि राज्य में काउंटिंग व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिया गया है। इसके लिए सभी जिलों में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर ली गई है। मतगणना को पारदर्शी रूप से पूरा करने के लिए मतगणना स्थल को तीन सुरक्षा घेरे में रखा गया है। प्रदेश में कुल 884 मतगणना टेबल लगाई गई हैं।

Previous Post

धामी सरकार की कार्रवाई से मचा हड़कंप,खाद्य विभाग ने यहां की छापेमारी,6 मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

चारधाम यात्राः प्रदेश की छवी हुई खराब, कौन देगा जवाब

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
चारधाम यात्राः प्रदेश की छवी हुई खराब, कौन देगा जवाब

चारधाम यात्राः प्रदेश की छवी हुई खराब, कौन देगा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.