• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

UKPSC ने स्थगित की ये दो बड़ी परीक्षाएं, यह है वजह

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 19, 2023
in Uttarakhand
0
UKPSC ने स्थगित की ये दो बड़ी परीक्षाएं, यह है वजह
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इनमें से एक भर्ती तो मौसम की वजह से रोकी गई है जबकि दूसरी भर्ती हाईकोर्ट में दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित होने के चलते रोकी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पिछले दिनों ज्यादा गर्मी और आर्द्रता के कारण अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आई थीं। लिहाजा, 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी रायपुर देहरादून में होने वाली फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब इस परीक्षा से पहले लिखित परीक्षा में पास हुए सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन सितंबर के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। इसकी सूचना अलग से जारी होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा अक्तूबर में कराई जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम भी अलग से जारी किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा की नई तिथियां जारी
उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा के तहत आयोग की मुख्य परीक्षा 23 अगस्त से होनी थी। इस बीच हाईकोर्ट में दायर याचिका पर न्यायालय ने निर्णय आरक्षित रखा है। हाईकोर्ट के आदेश आने तक यह परीक्षा स्थगित की गई है। हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद उसी क्रम में मुख्य परीक्षा की नई तिथियां जारी की जाएंगी।

सहायक लेखाकार भर्ती : टाइपिंग टेस्ट 28 अगस्त से
राज्य लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार भर्ती के तहत हिंदी टाइपिंग की परीक्षा 28 अगस्त से 11 सितंबर के बीच ज्ञानोदय लैब, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार में कराई जाएगी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, अभिलेख सत्यापन 27 जून से 10 जुलाई तक किया गया है। इसमें शामिल अभ्यर्थियों को विभागवार पद की ऑनलाइन वरीयता भरने के लिए 18 अगस्त से 11 सितंबर तक मौका दिया गया है। सभी विभागों के लिए उन्हें अपनी वरीयता भरनी अनिवार्य है। अभिलेख सत्यापन में शामिल हुए अभ्यर्थियों की हिंदी टंकण परीक्षा 28 अगस्त से होगी। इसके लिए दिशा निर्देश और प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं।

Tags: #Raipur #Dehradun #Uttarakhand#RajivGandhiInternationalCricketAcademy#Secretary #StatePublicServiceCommission #candidates #healthproblems #ForestGuard #PhysicalEfficiencyTest#UttarakhandPublicServiceCommission #UKPSC #postponed #recruitment #examinations #petition #filed  #HighCourt #GirdhariSinghRawat#writtenexamination
Previous Post

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश से मिलेगी राहत या बरेंगे मेघ, जानें पूरा अपडेट

Next Post

उत्तराखंड में फिर बिजली की किल्लत! गांवों में साढ़े चार घंटे तक बिजली कटौती, पढ़ें पूरी खबर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
उत्तराखंड में फिर बिजली की किल्लत! गांवों में साढ़े चार घंटे तक बिजली कटौती, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड में फिर बिजली की किल्लत! गांवों में साढ़े चार घंटे तक बिजली कटौती, पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.