• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

जून में होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL, पढ़ें पूरा अपडेट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 10, 2024
in Uttarakhand, खेल
0
जून में होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL, पढ़ें पूरा अपडेट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह अच्छी खबर है कि आने वाले जून महीने में देश में हो रहे आईपीएल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी उत्तराखंड प्रीमियर लीग यानी UPL का आयोजन किया जाएगा। इस बार होने वाला UPL पिछले साल हुए UPL से बिल्कुल अलग फ्रेंचाइजी बेस टीम के साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें IPL की तरह UPL के आयोजन को लेकर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन तैयारी कर रहा है। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गिरीश गोयल ने बताया कि पिछले साल सांकेतिक रूप से छोटे स्तर पर उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया था। इस बार यह बिल्कुल आईपीएल की तर्ज पर किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों की बोली लगेगी। क्रिकेट प्रेमियों को भी इसमें बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे जो कि जून महीने में तीन-चार तारीख से शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि UPL जैसे प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को बेहद ऊर्जा मिलती है। इस तरह के टूर्नामेंट के मैच हाई स्कोरिंग होते हैं। इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है।

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हो सकता है UPL

उत्तराखंड में मौजूद विश्वस्तरीय राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को लेकर प्रदेश में क्रिकेट से जुड़ी सबसे बड़ी संस्था उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन का कहना है कि निश्चित तौर से राज्य की इस संपत्ति का बेहतर उपयोग अब तक नहीं हो पाया है। CAU के अध्यक्ष डॉ गिरीश गोयल का कहना है कि उत्तराखंड के पास एक बेहद हाई क्लास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। उनका पूरा प्रयास होगा कि जिस मकसद के लिए ये स्टेडियम बनाया गया है, उस मकसद के लिए इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि वह इस बार भी उत्तराखंड प्रीमियर लीग राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। गोयल ने बताया कि संगठन द्वारा सरकार से लगातार वार्ता की जा रही है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यह क्रिकेट मैदान उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को सौंप दिया जाएगा। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन बीसीसीआई की मदद से इस मैदान का बेहतर मेंटेनेंस कर पाएगी और क्रिकेट के मकसद के लिए बनाए गए इस मैदान का क्रिकेट के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा।

अगस्त में जारी होगा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड का कैलेंडर

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गिरीश गोयल ने बताया कि अगस्त महीने में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन बीसीसीआई की मदद से पूरे साल भर का क्रिकेट कैलेंडर जारी करेगा। इसमें की रणजी ट्रॉफी के अलावा मुश्ताक अली ट्रॉफी और अन्य तमाम जो राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिताएं होनी हैं, उनको लेकर पूरे साल भर का कैलेंडर जारी किया जाएगा। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गिरीश गोयल का कहना है कि पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड में क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों और क्रिकेट खेल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। संगठन की भी लगातार कोशिश कर रहा है कि प्रदेश के हुनर को वह एक बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान कर सके।

Previous Post

Uttartakhand Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश देगी गर्मी से राहत! आंधी-ओले को लेकर भी अलर्ट

Next Post

11 अप्रैल को ऋषिकेश में PM Modi की रैली, जमीन से लेकर आसमान तक रहेगी टाइट सिक्योरिटी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
11 अप्रैल को ऋषिकेश में PM Modi की रैली, जमीन से लेकर आसमान तक रहेगी टाइट सिक्योरिटी

11 अप्रैल को ऋषिकेश में PM Modi की रैली, जमीन से लेकर आसमान तक रहेगी टाइट सिक्योरिटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.