• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

आफत की बारिश; यहां घरों पर हुआ भूस्खलन, राज्य की 296 सड़कें बंद… 30 तक बारिश का अलर्ट जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 27, 2023
in Uttarakhand
0
आफत की बारिश; यहां घरों पर हुआ भूस्खलन, राज्य की 296 सड़कें बंद… 30 तक बारिश का अलर्ट जारी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है। राजधानी देहरादून में कहीं धूप तो कहीं बादल छाए हुए हैं। तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। उमस भरी गर्मी ने सुबह ही लोगों के पसीने छुटाने शुरू कर दिए हैं। अधर, पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के बाद कुदरत का कहर बरप रहा है। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं। वहीं, बारिश के बाद सड़कों पर मलबा फैल गया है। उधर टिहरी और रुद्रप्रयाग में कई घरों में मलबा गिरने से हालत बुरे हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरी नाथ हाईवे भी भूस्खलन से कई जगहों पर बंद है।  वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए मौसम का पूर्वानूमान  जारी कर दिया है।

30 जुलाई तक अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों तक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूरे उत्तराखंड में 30 जुलाई तक घने बादल छाने के साथ ही वर्षा की संभावना है।

मलबा गिरने से खतरे में कई घर

उधर, टिहरी के घनसाली के भिलंगना ब्लॉक के ग्राम कोट में भारी बारिश को चलते घरों पर पहाड़ी से मलबा गिर गया। इस दौरान लोगों ने भागकर जान बचाई। मलबा गिरने से पांच आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। कई घरों में भी मलबा भर गया है। वहीं, तीन मकान मलबा गिरने से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उफान पर नदियां, 296 सड़कें बंद

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रात से हो रही बारिश से यमुना नदी, हनुमान गंगा, बडियार नदी उफान पर चल रही है। उधर, पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में 296 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के लिए 240 जेशीबी मशीनों को लगाया गया है। इसके अलावा 12 स्टेट हाईवे, आठ मुख्य जिला मार्ग, तीन जिला मार्ग, 139 ग्रामीण सड़कें और 133 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हैं।

Tags: #nationalhighway #block #jalbharav #haridwar #roofcollasped#rain #yellowalert #monsoon #uttarakhand #uttarakhandnews #devbhoomi #baarish #landslide #TEHRIटिहरी #monsoon #heavyrainfall #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster
Previous Post

Uttarakhand weather: प्रदेश के इन जिलों में बारिश बढ़ाएगी मुश्किलें, अलर्ट जारी

Next Post

Uttarakhand Weather: बढ़ेंगी मुश्किलें! तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather: बढ़ेंगी मुश्किलें! तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather: बढ़ेंगी मुश्किलें! तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.