• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Foundation Day: सीएम समेत कई नेताओं ने दी बधाई, राष्ट्रपति कार्यक्रम में करेंगी शिरकत, यहां रूट रहेंगे डायवर्ट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 9, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Foundation Day:  सीएम समेत कई नेताओं ने दी बधाई, राष्ट्रपति कार्यक्रम में करेंगी शिरकत, यहां रूट रहेंगे डायवर्ट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड राज्य की स्थापना को आज यानी 9 नवंबर को 23 साल पूरे हो गए। राज्य अब 24वें साल में प्रवेश कर गया है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आज प्रदेशभर में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजित किए गए हैं। राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिकरत करेंगी। वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।

सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी सबसे पहले देहरादून स्थित कचहरी परिसर में शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। इसके बाद पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस पर रैतिक परेड में शामिल होंगे। गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहेंगी मुख्य अतिथि

पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिकरत करेंगी। इसके चलते यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्ट का प्लान जारी किया है। शहर में सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी। देहरादून पुलिस ने अपील की है कि सभी वाहन चालक गुरुवार को इन मार्गों का प्रयोग कम से कम करें। असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों का प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें ।

यहां रूट रहेगा डायवर्ट
नेपाली फार्म से देहरादून की ओर आने वाले भारी वाहन लालतप्पड़ पर रोके या डायवर्ट किए जाएंगे। कोई भी वाहन देहरादून शहर की ओर प्रवेश नहीं करेगा।
ऋषिकेश की ओर देहरादून आने वाले भारी वाहन रानीपोखरी पर रोके या डायवर्ट किए जाएंगे।
कारगी चौक से सभी भारी वाहन दूधली रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे ।
पोंटा व विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन धूलकोट तिराहा से डायवर्ट कर नयागांव चौकी पर रोके या डायवर्ट किए जाएंगे।
असुविधा से बचने के लिए ऋषिकेश की तरफ से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन रानीपोखरी से थानो मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थल पर जा सकेंगे ।
हरिद्वार की तरफ से देहरादून की ओर आने वाले वाहन दुधली मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे ।
सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक न्यू कैंट रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड, हरिद्वार रोड, रेसकोर्स आदि क्षेत्रों में संचालित वाहनों के डायवर्जन के साथ ही अल्प समय के लिए यातायात को रोका जाएगा।

Previous Post

चिन्हीकरण करने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों का हल्लाबोल, सचिवालय किया कूच

Next Post

राज्य आंदोलनकारियों लिए खुशखबरी: विधानसभा अध्यक्ष को प्रवर समिति आज सौंपेगी क्षैतिज आरक्षण का ड्राफ्ट

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
राज्य आंदोलनकारियों लिए खुशखबरी: विधानसभा अध्यक्ष को प्रवर समिति आज सौंपेगी क्षैतिज आरक्षण का ड्राफ्ट

राज्य आंदोलनकारियों लिए खुशखबरी: विधानसभा अध्यक्ष को प्रवर समिति आज सौंपेगी क्षैतिज आरक्षण का ड्राफ्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.