• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थी हो जाएं तैयार, फरवरी में शुरू होंगी परीक्षाएं

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 16, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थी हो जाएं तैयार, फरवरी में शुरू होंगी परीक्षाएं
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस बार 10वीं और 12वीं के बोर्ड का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित करेगा। शासन से जारी हुए शासनादेश के बाद ये जानकारी दी गई। इस बार फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

30 अप्रैल तक जारी होगा बोर्ड परीक्षा परिणाम

बता दें कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद को शासन से समय पर बोर्ड परीक्षाएं कराने और उनके परिणाम 30 अप्रैल तक जारी करने का आदेश प्राप्त हुआ है। दरअसल शिक्षा परिषद के लिए बोर्ड का परिणाम समय पर घोषित करना एक बड़ी चुनौती रहा है। अब विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 30 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने के आदेश के बाद समय पर परीक्षाएं कराने और फिर उनका परिणाम घोषित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

फरवरी मार्च में शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा समय पर बोर्ड परीक्षाएं और उसके परिणाम जारी ना होने के कारण इसका असर उच्च शिक्षा पर भी पड़ता है। उच्च शिक्षा में भी समय से सत्र शुरू नहीं हो पाते थे। इसी को देखते हुए उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 30 अप्रैल तक 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने का शासनादेश जारी कर दिया है। फिलहाल शैक्षिक सत्र 2023-24 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च में कराकर 30 अप्रैल तक दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने की तैयारियां उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड ने शुरू कर दी हैं।

सत्र नियमित करने की कवायद

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए शिक्षा बोर्ड सचिव नीता तिवारी ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि शाशन से हमें निर्देश प्राप्त हुआ है कि इस बार परिषदीय परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित किया जाएगा। इसी क्रम में हम जल्द ही निर्णय लेकर परीक्षा कार्यक्रमों को तय करते हुए यथासमय परीक्षा परिणाम भी घोषित करेंगे.
करेंगे।

अभी तक मई में घोषित होता आया है बोर्ड का परिणाम

आपको बता दें कि पूर्व में बोर्ड का परीक्षा परिणाम मई में घोषित होते आये हैं। वहीं परीक्षाएं भी मार्च में होती आई हैं। वहीं अब 30 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के शासनादेश के बाद अब परीक्षाएं भी फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह से शुरू होगी। जल्द ही उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां भी जारी करेगा।

Previous Post

Uttarakhand Tunnel Collapse: सिलक्यारा टनल हादसा को लेकर सीएम धामी ने ली अहम बैठक

Next Post

शीतकाल के लिए बदरी-केदार और यमुनोत्री के कपाट हुए बंद, 55.80 लाख श्रद्धालु ने किए दर्शन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
शीतकाल के लिए बदरी-केदार और यमुनोत्री के कपाट हुए बंद, 55.80 लाख श्रद्धालु ने किए दर्शन

शीतकाल के लिए बदरी-केदार और यमुनोत्री के कपाट हुए बंद, 55.80 लाख श्रद्धालु ने किए दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.