• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड: घास लेने गई महिला पर आदमखोर गुलदार ने किया हमला, ऐसे बचाई जान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 1, 2024
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड: घास लेने गई महिला पर आदमखोर गुलदार ने किया हमला, ऐसे बचाई जान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य में मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वर्तमान स्थिति यह है कि आए दिन जंगली जानवर इंसानों पर हमला कर रहे हैं। इस बीच पौड़ी जिले से गुलदार के हमले की खबर आ रही है। जहां गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया है। हमले में महिला के गाल, हाथ और कंधे पर गुलदार के नाखून से घाव हो गए। गनीमत रही कि महिला के शोर मचाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मरखोला गांव की दीपा देवी पत्नी कमल सिंह (उम्र 52 वर्ष) जंगल में घास लेने गई थी। तभी जंगल में घात लगाए गुलदार ने दीपा देवी पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में महिला के गाल, हाथ और कंधे पर नाखून के निशान आए हैं। वहीं, महिला किसी तरह से गुलदार के चंगुल से बच गई। इसके बाद महिला ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को आनन-फानन में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण में भर्ती कराया। जहां महिला का मरहम पट्टी के साथ उपचार किया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अस्पताल से उपचार के बाद घायल महिला को छुट्टी मिल गई है।

Previous Post

हरिद्वारवासियों को धामी सरकार की सौगात , हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीटों की मंजूरी

Next Post

धामी सरकार ने तीन साल में शुरु किए दो मेडिकल कॉलेज

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले बजट सत्र में वृहद भू-कानून लाने हेतु प्रयासरत

धामी सरकार ने तीन साल में शुरु किए दो मेडिकल कॉलेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.