• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित ,आगामी 13 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 10, 2024
in Uttarakhand
0
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित ,आगामी 13 अक्टूबर को  उत्तराखंड दौरे पर

PM chairs a first Union Cabinet meeting, in New Delhi on June 10, 2024.

0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 13 अक्टूबर उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. उनका ये दौरा काफी अहम रहने वाला है. क्योंकि, अमित शाह न केवल उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाए जाने की मुहिम के तहत नारकोटिक्स विभाग और पुलिस के साथ बैठक करेंगे. बल्कि, बीते दिनों सम्मानित हुए उत्तरकाशी के वाइब्रेंट विलेज का भी दौरा करेंगे. वहीं, गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह कुछ समय पार्टी के पदाधिकारियों से मिलकर आगामी उपचुनाव की तैयारियों का भी फीडबैक लेंगे.

बीजेपी और पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचेंगे. जहां सबसे पहले नारकोटिक्स सेंटर की समीक्षा करेंगे. इस बैठक में गृह मंत्री पुलिस विभाग समेत संबंधित विभागों से तमाम जानकारियां लेंगे. साथ ही अब तक राज्य में नशे के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा है, उसमें कितनी सफलता हासिल हुई है और नशे के कारोबार को ध्वस्त करने के लिए विभाग की तरफ से क्या कुछ कदम उठाए जा रहे हैं? इसकी भी जानकारी लेंगे.

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार कहते हैं पुलिस की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. समीक्षा बैठक में गृह मंत्री जिन बिंदुओं पर बात करने वाले हैं, उसको लेकर तमाम राज्यों से रिपोर्ट मंगवा ली है. पुलिस की ओर से ड्रग्स माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. साथ ही एक ब्रीफिंग भी पूरी कर ली है. अब गृह मंत्री अमित शाह को सभी जानकारी दी जाएगी.  मंत्री अमित शाह समीक्षा बैठक के साथ उत्तरकाशी में स्थित वाइब्रेंट विलेज का दौरा भी करेंगे. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना होने की वजह से अमित शाह खुद चीन से सटे हुए इन गांवों का दौरा करेंगे. ये देखेंगे कि आखिरकार राज्य सरकार की तरफ से इनको विकसित करने के लिए क्या कुछ कदम उठाए जा रहे हैं?

Previous Post

सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड में नेशनल गेम्स पर असमंजस दूर हुआ

Next Post

प्रदेश में तीन नए स्थानों यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से प्रारम्भ होगी हवाई सेवाः मुख्यमंत्री

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post

प्रदेश में तीन नए स्थानों यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से प्रारम्भ होगी हवाई सेवाः मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.