• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

हल्द्वानी में CM धामी ने स्वच्छता अभियान के तहत किया श्रमदान, पार्क में झाड़ू लगाकर की सफाई

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 1, 2023
in Uttarakhand
0
हल्द्वानी में CM धामी ने स्वच्छता अभियान के तहत किया श्रमदान, पार्क में झाड़ू लगाकर की सफाई
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हल्द्वानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान के तहत खास पहल का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत एक अक्टूबर यानी आज एक घंटे तक उत्तराखंड के हर शहर और हर गांव में स्वच्छता का श्रमदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंच कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उधर, लक्सर में आरपीएफ यानी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों ने भी सुबह सवेरे झाड़ू थाम कर स्वच्छता का संदेश दिया।

हल्द्वानी में सीएम धामी

केंद्र सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से एक दिन पहले यानी आज देशभर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सीएम पुष्कर धामी हल्द्वानी पहुंचे। जहां सीएम धामी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शहीद पार्क पर पहुंचे सीएम धामी ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में शिरकत कर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कचरा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत करते हुए स्कूली बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया।

सीएम धामी ने किया संबोधित

मुख्यमंत्री ने रविवार को शहीद पार्क में स्वच्छता ही सेवा पखवाडा में उपस्थित स्कूली बच्चों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रधानमंत्री के सपनों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता के स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर व गांव में 12 करोड़ इज्जत घर को बनवाकर स्वच्छता से जोड़ने के साथ ही देश की महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान दिया है वह अनुकरणीय हैं। 2014 से शुरु हुआ स्वच्छता अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने अपने लंदन दौरे के दौरान जी 20 में भारत आए इंग्लैंड के मंत्रियों व डेलीगेट्स से मुलाकात के अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारत की मेजबानी में इस वर्ष हुए जी 20 से उन्हें भारत को काफी नजदीकी से देखने को मिला। भारत के लगभग 200 स्थानों पर हुए इस कार्यक्रम से भारत की अनुपम सांस्कृतिक छटा के साथ ही भारत का एक नया उभरता स्वरूप भी देखने को मिला। उनका मानना था की नया भारत अपने विशालतम स्वरूप में विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। विकसित देशों की तरक्की का एक मुख्य कारण स्वच्छता है जिसे भारत ने भी जन अभियान के माध्यम से जोड़कर महाअभियान बना दिया है। आज भारत ने अपनी संकल्प शक्ति से दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्रों से नजदीकियां बढ़ाते हुए विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

भारत आए जी 20 के डेलीगेट्स भारत का संदेश लेकर पूरे विश्व में भारत के ब्रांड एंबेसडर बनकर भारत की ख्याति बिखेर रहे है। आज विदेशों की धरती पर भी भारत का नाम रोशन हो रहा है व श्रद्धा भाव से भारत को देखा जा रहा है। विदेशी डेलीगेट्स का मानना है कि उन्हें जी 20 के दौरान भारतीयों में वसुधैव कुटुंबकम् व भाईचारे की भावना पूर्ण रूप से देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान पखवाड़े के तहत शहीद पार्क में झाड़ू लगाते हुए पार्क में सफाई भी की। साथ ही शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किये।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट प्रदेश, अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, नैनीताल सरिता आर्य, मंडी, मेयर डा0 जोेगेन्द्र पाल सिहं रौतेला, अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल डब्बू, डी आई जी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी एन मीणा, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, हेमन्त द्विवेदी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Previous Post

Asian Games 2023 8th Day: भारत ने शूटिंग में जीता एक और गोल्ड, मुक्केबाज परवीन ने पदक किया पक्का

Next Post

बाबा केदार पर भक्तों की आस्था अपार, केदारनाथ यात्रा के लिए चार दिन में ही हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
बाबा केदार पर भक्तों की आस्था अपार, केदारनाथ यात्रा के लिए चार दिन में ही हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल

बाबा केदार पर भक्तों की आस्था अपार, केदारनाथ यात्रा के लिए चार दिन में ही हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.