• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

UKSSSC को मिल सकती हैं समूह-ग की नई भर्तियों की जिम्मेदारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 29, 2023
in Uttarakhand
0
UKSSSC को मिल सकती हैं समूह-ग की नई भर्तियों की जिम्मेदारी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई भर्तियों की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी को मिल सकती है। पुरानी 23 प्रस्तावित भर्तियां तो कैलेंडर के हिसाब से राज्य लोक सेवा आयोग निकाल रहा है, लेकिन जिन विभागों में समूह-ग के नए पद रिक्त हो रहे हैं, उनकी भर्ती सरकार यूकेएसएसएससी को दे सकती है।

दरअसल, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने दोबारा समूह-ग भर्तियों की जिम्मेदारी मांगी है। इसके लिए आयोग के अध्यक्ष ने शासन को पत्र भेज दिया है। जुलाई से आयोग को दोबारा जिम्मेदारी मिल सकती है।

बता दें कि पिछले साल यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय, वन दरोगा, सचिवालय रक्षक समेत कई भर्तियों के पेपर लीक हो गए थे। जिसके बाद सरकार ने समूह-ग की 23 भर्तियों की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी से लेकर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी। जिसके बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने इसके तहत पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार, बंदीरक्षक, कनिष्ठ सहायक की भर्तियां निकाल भी दीं हैं। इस बीच आयोग में नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया और सचिव एसएस रावत के आने के बाद बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए।

आयोग में परीक्षा नियंत्रक भी नए तैनात किए गए। पूरी टीम बदली गई। कई अटकी हुई भर्तियों के रिजल्ट जारी करने और अभिलेख सत्यापन के बाद आयोग ने तीन रद्द हुई परीक्षाओं के दोबारा आयोजन का कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर के हिसाब से 21 मई को सचिवालय रक्षक परीक्षा कराई और 26 मई को इसका परिणाम भी जारी कर दिया।

सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि अब उन्होंने परीक्षाओं का फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत शासन से दोबारा समूह-ग की नई भर्तियों की जिम्मेदारी लेने के लिए पत्र भेज दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई से आयोग नए सिरे से समूह-ग परीक्षाओं की शुरुआत करेगा।

चूंकि पुरानी 23 प्रस्तावित भर्तियां तो कैलेंडर के हिसाब से राज्य लोक सेवा आयोग निकाल रहा है, लेकिन जिन विभागों में समूह-ग के नए पद रिक्त हो रहे हैं, उनकी भर्ती सरकार यूकेएसएसएससी को दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, अंदरखाने इस पर सहमति दे दी गई है। सरकार तीनों रद्द हुई परीक्षाओं के दोबारा शांतिपूर्ण आयोजन को ट्रायल के तौर पर देख रही है।

ये भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग ही कराता रहेगा
समूह-ग की 23 भर्तियों की जिम्मेदारी मिलने से पहले राज्य लोक सेवा आयोग नायब तहसीलदार, रेंजर, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी, अपर निजी सचिव, आबकारी निरीक्षक, औषधि निरीक्षक एवं खाद्य निरीक्षक और जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी की सात समूह-ग की भर्तियां कराता था। जानकारी के मुताबिक, इन भर्तियों को आगे भी आयोग ही कराता रहेगा।

Previous Post

विकासनगर में हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, दो की मौत

Next Post

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विरोध, पढ़िए पूरी खबर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विरोध, पढ़िए पूरी खबर

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विरोध, पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.