• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

UKPSC: कनिष्ठ सहायक परीक्षा पत्र की सील टूटी होने पर भी कांग्रेस ने उठाए सवाल, पेपर बेचने का लगाया आरोप

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 6, 2023
in Uttarakhand
0
UKPSC: कनिष्ठ सहायक परीक्षा पत्र की सील टूटी होने पर भी कांग्रेस ने उठाए सवाल, पेपर बेचने का लगाया आरोप
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। खटीमा विधायक व उप नेता सदन भुवन कापड़ी ने रुद्रपुर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि रविवार को हुई कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा में बनाए गए चार पेपर सेट एक जैसे ही बने है। A से लेकर D तक चारों सेट में 1 से लेकर 100 नंबर तक के प्रश्न सभी सेट में एक जैसे हैं, जबकि पूरे हिंदुस्तान में एक जैसे पेपर सेट बना कर एक भी परीक्षाएं नहीं हुई है। उन्होंने सरकार ने पेपर बेचने का नया तरीका इजाद करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बेरोजगार युवा सहित सारे विपक्षी दल पहले भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने और फिर  भर्ती परीक्षाएं कराने की मांग कर रहे है। लेकिन सरकार किसी दबाव में आकर युवाओं की मांग  मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कनिष्क सहायक की भर्ती के चारों सेट एक जैसे बने हुए हैं, यानी कि पेपर का पहले ही सौदा हो चूका है। उन्होंने कहा नकल विरोधी कानून पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कानून अगर स्वागत योग्य होता तो प्रदेश के युवा बेरोजगार मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करते ना कि उन्हें  भारतीय जनता युवा मोर्चा से स्वागत कराना पड़ता।

उधर, कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में भी युवा कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। युवा कांग्रेस के नेता वैभव वालिया, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने परीक्षा पर सवाल खड़े किए।  वैभव वालिया का कहना है कि परीक्षा में कई अभ्यर्थियों के पेपर में सील तक नहीं थी। साथ ही एक अभ्यर्थी की ओएमआर की छायाप्रति भी गायब थी। अभ्यर्थियों के प्रश्न पुस्तिका क्रमांक व उत्तर पुस्तिका क्रमांक अलग-अलग थे, जो कि हमेशा समान होते हैं, जिससे पारदर्शी परीक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एक भी भर्ती परीक्षा को सही से नहीं करा पा रही है। ये सरकार की नाकामी है ऐसे में मुख्यमंत्री और लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

Previous Post

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे ने होली की खुशियों को किया बेरंग, खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत

Next Post

Holi 2023: होली से पहले यात्रियों की बढ़ी टेंशन, अप्रैल तक सभी ट्रेनें पैक

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
Holi 2023: होली से पहले यात्रियों की बढ़ी टेंशन, अप्रैल तक सभी ट्रेनें पैक

Holi 2023: होली से पहले यात्रियों की बढ़ी टेंशन, अप्रैल तक सभी ट्रेनें पैक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.