• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

इन पदों पर UKPSC और UKSSSC ने निकाली भर्तियां, पढ़ें जरूरी अपडेट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 20, 2024
in Uttarakhand
0
इन पदों पर UKPSC और UKSSSC ने निकाली भर्तियां, पढ़ें जरूरी अपडेट
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दो भर्तियां निकाली हैं। राज्य लोक सेवा आयोग की व्यवस्थाधिकारी भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, जबकि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग की भर्ती के लिए 22 से आवेदन शुरू होंगे।

UKPSC में 13 पदों पर निकली भर्ती 

राज्य लोक सेवा आयोग ने डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, राज्य संपत्ति विभाग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में व्यवस्थाधिकारी व व्यवस्थापक के 13 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। भर्ती संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। नौ फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि है। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 172.30 रुपये, एससी, एसटी को 82.30 रुपये और शारीरिक दिव्यांग को 22.30 रुपये शुल्क देय होगा। भर्ती परीक्षा के लिए हल्द्वानी, हरिद्वार और देहरादून में केंद्र बनाए जाएंगे।

UKSSSC में 13 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष, सदस्य, जिला उपभोक्ता परितोष आयोग के अध्यक्ष, सदस्य मिलाकर कुल 13 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। 22 जनवरी से 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 13 से 15 फरवरी तक आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। मार्च में भर्ती परीक्षा संभावित है। आवेदन के लिए 300 रुपये शुल्क देय होगा। भर्ती संबंधी विज्ञापन की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आबकारी निरीक्षक की शारीरिक मानक परीक्षा 30 से
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के तहत आबकारी निरीक्षक एवं उप कारापाल पद के लिए शारीरिक मानक परीक्षा 30, 31 जनवरी व एक फरवरी को सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र, हरिद्वार में कराएगा। 24 जनवरी को प्रवेशपत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसकी विस्तृत जानकारी आयोग ने वेबसाइट पर जारी कर दी है।

 

Previous Post

उत्तराखंड सरकार ने लिया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लिया बड़ा फैसला, देखें आदेश

Next Post

राममय हुआ देहरादून: सीएम आवास में भजन संध्या, मुख्यमंत्री ने भजन गायिका स्वाति मिश्रा को किया सम्मानित

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
राममय हुआ देहरादून: सीएम आवास में भजन संध्या, मुख्यमंत्री ने भजन गायिका स्वाति मिश्रा को किया सम्मानित

राममय हुआ देहरादून: सीएम आवास में भजन संध्या, मुख्यमंत्री ने भजन गायिका स्वाति मिश्रा को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.