• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

UCC पर विशेषज्ञों की समिति की अहम महत्वपूर्ण बैठक आज

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 9, 2023
in Uttarakhand
0
UCC पर विशेषज्ञों की समिति की अहम महत्वपूर्ण बैठक आज
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर  हलचल काफी तेज हो चुकी है।UCC की ड्राफ्ट रिपोर्ट फाइनल करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं इस पर विशेषज्ञों की समिति की आज रविवार को महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें रिपोर्ट के साथ सिफारिशों के सापेक्ष दस्तावेज व अनुबंध (एनेक्जर) भी संलग्न किए जाएंगे। ये दस्तावेज रिपोर्ट का हिस्सा होंगे। माना जा रहा है कि समिति उत्तराखंड सरकार को 15 जुलाई तक रिपोर्ट सौंप सकती है। इस बारे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही कहा है कि समिति जैसे ही रिपोर्ट सौंपेगी, हम सांविधानिक प्रक्रिया शुरू कर देंगे और जल्द से जल्द यूसीसी को प्रदेश में लागू कराने का प्रयास करेंगे।

सीएम ने राज्यापाल से की बात 
इस बीच देहरादून में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विशेषज्ञ समिति की अब तक की प्रगति के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी। उन्हें बताया कि समिति ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और वह शीघ्र रिपोर्ट सौंप देगी।

कैबिनेट विस्तार की चर्चा भी गरमाई
राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात के सियासी मायने भी टटोले जा रहे हैं। सियासी हलकों में इस भेंट के जरिये कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने एक फिर जोर पकड़ा है। हालांकि, मुख्यमंत्री से जुड़े सूत्रों ने इस मुलाकात को पूरी तरह से शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन धामी के नई दिल्ली दौरे के बाद से तेज हुई कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं का बाजार फिर से गरमा उठा है।

Previous Post

यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Next Post

पहाड़ों पर आफत की बारिश, कागज़ की नाव की तरह बही कार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
पहाड़ों पर आफत की बारिश, कागज़ की नाव की तरह बही कार

पहाड़ों पर आफत की बारिश, कागज़ की नाव की तरह बही कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.