• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मिशन-2024 के स्टार वार में सबसे आगे सीएम धामी, की 25 से अधिक जनसभाएं व रोड शो

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 18, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
मिशन-2024 के स्टार वार में सबसे आगे सीएम धामी, की 25 से अधिक जनसभाएं व रोड शो
0
SHARES
86
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में  लोकसभा चुनाव के लिए प्रचारस का शोर थम चुका है। प्रदेश की पांचों सीटों पर एक महीने तक धुआंधार प्रचार चला। इस स्टार वार में सत्तारूढ़ भाजपा विपक्षी दलों से आगे निकलती दिखी। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक महीने में तूफानी दौरों के साथ सर्वाधिक जनसभा व रोड शो करने वाले स्टार प्रचारक बन गए हैं। जिन्होंने कुमाऊं की दो संसदीय सीटों के लिए एक महीने में 25 से अधिक जनसभाएं व रोड शो किए। विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर भी सीएम ने 12 सभाएं की और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर 13 सभाएं कर इस चुनाव में सभी स्टार प्रचारकों को काफी पीछे छोड़ दिया।

धामी का दो वर्ष का कार्यकाल भी हुआ पूरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस समय धामी राष्ट्रीय चेहरा बन चुके हैं। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जैसा विधेयक लागू करवाया है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। वहीं नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी जैसे कड़े कानूनों बनाने की वजह से सीएम की अपनी अलग छवि बनी हुई है। यहां तक कि वह आम लोगों के बीच जल्दी घुल-मिल जाते हैं। यही कारण है कि वह प्रदेश के सबसे चर्चित स्टार प्रचारक के रूप में हैं। पांचों सीटों पर हैट्रिक के लिए सीएम पूरी तरह समर्पित रहे। उन्होंने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। कुमाऊं की दो संसदीय क्षेत्रों में जिस तरह धुआंधार प्रचार की कमान खुद थामे रहे। इसी तरह वह गढ़वाल की तीन संसदीय सीटों पर भी पहुंचते रहे।

आचार संहिता के बाद किए सबसे ज्यादा चुनाव प्रचार

16 मार्च को आचार संहिता लगने के बाद पांचों सीटों पर सबसे अधिक जनसभा व रोड शो करने वाले नेता भी बन चुके हैं, जबकि कांग्रेस में भी पूर्व सीएम से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता की पहचान रखने वाले हरीश रावत भी स्टार प्रचारक हैं, लेकिन वह एक बार भी कुमाऊं की दो सीटों पर प्रचार करने नहीं पहुंच सके। उनका अधिकांश समय अपने बेटे वीरेंद्र रावत वाली हरिद्वार संसदीय सीट पर ही बीता प्रदेश स्तर के अन्य कांग्रेस नेताओं में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की भी कुछेक सभाएं ही हुईं। भाजपा प्रत्याशियों के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी समेत कई राष्ट्रीय नेता प्रचार को पहुंचे, लेकिन कांग्रेस के लिए केवल राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ही पहुंचीं। अल्मोड़ा सीट पर कांग्रेस का कोई भी राष्ट्रीय नेता नहीं पहुंच सका।

पीएम की नीतियों को पहुंचाने का लक्ष्य

दरअसल, मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी प्रतिबद्ध नजर आते हैं। पीएम ने कहा भी था कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा। पीएम खुद भी राज्य की विकास नीतियों को लेकर खास फोकस करते हैं। इस चुनाव में सीएम ने पीएम के संदेश को पहुंचाने की हरसंभव कोशिश की।

Previous Post

LokSabha Election 2024: पांचों सीटों पर किसकी जीत किसकी हार…जानिए क्या कहते हैं वरिष्ठ पत्रकार

Next Post

बीजेपी को EVM से मिले एस्ट्रा वोट, SC ने EC को दिए जांच के आदेश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
बीजेपी को EVM से मिले एस्ट्रा वोट, SC ने EC को दिए जांच के आदेश

बीजेपी को EVM से मिले एस्ट्रा वोट, SC ने EC को दिए जांच के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.