• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

तेज रफ्तार वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही 321 वाहनों के चालान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 25, 2024
in Uttarakhand
0
तेज रफ्तार वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही 321 वाहनों के चालान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून एवं हरिद्वार जनपद में वाहन दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु तेज रफ्तार से चलने वाली वाहनों के विरूद्ध आरटीओ  शैलेश तिवारी के निर्देशन पर एआरटीओ(प्रवर्तन) एवं परिवहन कर अधिकारी, सचल दल/इंटरसेप्टर दल द्वारा देहरादून एवं हरिद्वार जनपद के प्रमुख मार्गों पर चैकिंग अभियान चलाया गया।

कैसे होता है ओवर स्पीड का चालान:
इंटरसेप्टर के स्पीड रडारगन में चैकिंग स्थल पर अधिकतम गति सीमा फीड की जाती है। कैमरे से वाहन पर फोकस किया जाता है जिसमें वाहन की रफ्तार दर्ज होती है। सीमा से अधिक रफ्तार होने पर स्पीडरडारगन द्वारा इसकी रिपोर्ट फोटो, नम्बर प्लेट एवं स्पीड सहित दर्ज कर दी जाती है जिसको प्रिंटर कर ई-चालान साॅफ्टवेयर में दर्ज कर चालान निर्गत किया जाता है।

ओवर स्पीड करते पाये जाने पर रू0 2000 जुर्माना एवं 03 माह के लिए लाईसेंस निलंबन होगा।

देहरादून जनपद में ओवर स्पीड करते पाये जाने पर 219 वाहनों के चालान किये गये।
एआरटीओ(प्रवर्तन)  राजेन्द्र विराटिया की अगुवाई में सुश्री अनुराधा पन्त,  श्वेता रौथाण एवं  एम डी पपनोई परिहवन कर अधिकारी की टीम द्वारा कुंआवाला, हरिद्वार बाईपास एवं सहारनपुर मार्ग पर अभियान चलाया गया । अभियान के तहत 90 वाहनों के ओवर स्पीड में चालान किये गये।
ऋषिकेश में एआरटीओ  मोहित कोठारी द्वारा हरिद्वार मार्ग एवं देहरादून मार्ग पर चलाये गये अभियान के तहत 72 वाहनों के ओवर स्पीड में चालान किये गये।
विकासनगर क्षेत्र में  रावत सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन, परिवहन कर अधिकारी,  महावीर सिंह नेगी की टीम द्वारा शिमला बाईपास मार्ग पर चलाये गये अभियान के तहत 57 वाहनों के चालान किये गये।
हरिद्वार जनपद में चलाये गये अभियान के तहत 102 वाहनांे के ओवर स्पीड में चालान किये गये।
हरिद्वार में  रश्मि पन्त एआरटीओ प्रवर्तन की अगुवाई में चले अभियान के तहत 53 वाहनांे के ओवर स्पीड में चालान किये गये।
वही रूड़की में  कृष्ण चन्द्र, एआरटीओ रूड़की की टीम द्वारा चलाये गये अभियान में 49 वाहनों के ओवर स्पीड मंे चालान किये गये।

परिवहन विभाग द्वारा राज्य के सीमावर्ती मुख्य मार्गों आशारोड़ी, कुल्हाल, चिड़ियापुर एवं नारसन पर लगाये गये ए0एन0पी0आर0 कैमरे से भी वाहनों की स्पीड पर निगरानी रखी जा रही है।

Previous Post

सूबे में एनसीसी विस्तार को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी एनसीसी कैडेट के साढ़े सात हजार नये पदों पर होगी भर्ती शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में आयोजित बैठक में रखा प्रस्ताव

Next Post

सेंट जोसेफ अकादमी की जमीन अब नही लेगी सरकार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
Next Post
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को किया संबोधित

सेंट जोसेफ अकादमी की जमीन अब नही लेगी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.