• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

राजाजी टाइगर रिजर्व मेंल इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन के ट्रायल के दौरान दर्दनाक हादसा, चार की मौत 

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 9, 2024
in Uttarakhand
0
राजाजी टाइगर रिजर्व मेंल इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन के ट्रायल के दौरान दर्दनाक हादसा, चार की मौत 
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में वन्यजीवों की सुरक्षा व बचाव कार्य को खरीदे गए इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन के ट्रायल के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) व एक उप वन क्षेत्राधिकारी (डिप्टी रेंजर) समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, दुर्घटना के समय वन विभाग की वन्य जीव प्रतिपालक महिला अधिकारी वाहन से छिटककर चीला नहर में जा गिरीं, जबकि पशु चिकित्साधिकारी समेत पांच अन्य घायल हो गए। नहर में गिरी महिला अधिकारी की एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।

टायर फटने से हुई दुर्घटना

बता दें कि दुर्घटना वाहन का बायीं तरफ का पिछला टायर फटने से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति काफी तेज थी, जिस कारण टायर फटने के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा। वाहन पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया और इसके बाद चीला नहर की सुरक्षा दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पीएमओ में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल के भाई की मौत 

मृतक वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल के भाई हैं। सभी घायलों का ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

ट्रायल के दौरान हुआ हदासा

दुर्घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे ऋषिकेश से 15 किमी आगे चीला जल विद्युत गृह के पास हुई। यह स्थान हरिद्वार शहर से करीब सात किमी की दूरी पर है। वन विभाग ने पिछले दिनों बेंगलुरु की प्रवेग डायनामिक्स कंपनी से वन्यजीवों की सुरक्षा व बचाव कार्य के लिए इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन खरीदा था। सोमवार शाम इस वाहन का ट्रायल लेने के लिए वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व वाहन निर्माता कंपनी के कर्मचारी वन विभाग के चीला कार्यालय से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। वाहन मुश्किल से 700 मीटर ही चला होगा कि चीला शक्ति नहर मार्ग पर पिछला टायर फटने से चालक नियंत्रण खो बैठा। पेड़ से टकराने के बाद नहर की सुरक्षा दीवार से वाहन के टकराने के दौरान उसमें सवार वन अधिकारियों समेत चार लोग सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि महिला अधिकारी आलोकी शक्ति नहर में गिर गईं। वाहन में चालक समेत 10 लोग सवार थे।

Previous Post

सुबह-सुबह यहां गैस सिलिंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव, मचा हड़कंप

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर को दी सौगात, गढ़वाल क्षेत्र के नवजात से लेकर 18 वर्ष के बच्चों को मिलेगा पीकू वार्ड का लाभ

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर को दी सौगात, गढ़वाल क्षेत्र के नवजात से लेकर 18 वर्ष के बच्चों को मिलेगा पीकू वार्ड का लाभ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर को दी सौगात, गढ़वाल क्षेत्र के नवजात से लेकर 18 वर्ष के बच्चों को मिलेगा पीकू वार्ड का लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.