• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

टमाटर के दामों से आम लोगों को मिलेगी राहत! देहरादून मंडी समिति ने की ये तैयारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 18, 2023
in Uttarakhand
0
टमाटर के दामों से आम लोगों को मिलेगी राहत! देहरादून मंडी समिति ने की ये तैयारी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टमाटर के दामों से आम लोगों को राहत देने के लिए देहरादून मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने की तैयारी कर रही है। इसके लिए समिति ने कर्नाटक के एक व्यवसायी से संपर्क किया है। अफगानिस्तान से 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से टमाटर खरीदा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति ली जाएगी।

दो सौ रुपए किलो बिका टमाटर

दरअसल, उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में टमाटर के दाम आसमान छूं रहे हैं। बढ़ती कीमतों को देखते हुए कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। देश के कई राज्यों में तो टमाटर सौ से तीन सौ रुपये किलो तक बिक रहा है। देहरादून में भी कुछ समय पहले तक टमाटर दो सौ रुपये प्रति किलो तक बिका। हालांकि दून जिला प्रशासन ने लोगों को राहत देने का प्रयास किया है और दाम 80 से 110 रुपये प्रति किलो फिक्स किए हैं, लेकिन लगातार बारिश होने के कारण दामों में कमी की संभावना कम दिख रही है। ऐसे में मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने पर विचार कर कर रहा है।

60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से होगी खरीद
सूत्रों की माने तो इसके लिए मंडी समिति की कर्नाटक के एक व्यवसायी से बात भी चल रही है। जो 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अफगानिस्तान से टमाटर दिलाने की बात कह रहा है। हालांकि देश के बाहर से टमाटर खरीदने के लिए मंडी समिति को केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय से अनुमति लेनी पड़ेगी। अनुमति मिलने के बाद ही इस पर आगे बढ़ा जाएगा। सचिव मंडी समिति विजय थपलियाल ने बताया कि इस मामले में केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय से वार्ता की जाएगी।

Tags: #tamato #tamatoprice #pricehike #DehradunMandiCommittee #Afghanistan #centralgovernment #bjp #vegetables #uttarakhand
Previous Post

उत्तराखंड स्टिंग प्रकरण हरीश रावत और हरक सिंह को देने होंगे वॉयस सैंपल

Next Post

रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से तबाही, मलबे से 4 मकान धवस्त

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से तबाही, मलबे से 4 मकान धवस्त

रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से तबाही, मलबे से 4 मकान धवस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.