• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सावन का पहला सोमवार आज, उत्‍तराखंड के शिव मंदिरों में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 10, 2023
in Uttarakhand
0
सावन का पहला सोमवार आज, उत्‍तराखंड के शिव मंदिरों में भक्‍तों की उमड़ी भीड़
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज सावन महीने का पहला सोमवार है। सावन का महीना और इसमें पड़ने वाले हर एक सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखना और शिवजी की विशेष पूजा और अभिषेक करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इस बार सावन के महीने में कुल 8 सोमवार व्रत रखे जाएंगे। सावन का यह महीना 31 अगस्त तक रहेगा।

बम-बम भोले के जयकारों से गुंजे शिवालय

सावन माह के पहले दिन उत्तराखंड के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। तड़के से शिवालय में हजारों शिवभक्त लंबी कतार में लगे हैं। वहीं भोर से ही देहरादून सहित उत्‍तराखंड के मंदिरों में भोले के भक्‍तों की लाइन लगी रही। वहीं देहरादून के टपकेश्‍वर मंदिर के दरवाजे तड़के साढ़े चार बजे से भक्‍तों के लिए खोल दिए गए। देवभूमि में बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्‍त भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं।

दक्षेश्वर प्रजापति महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

कुछ ऐसा ही धर्मनगरी हरिद्वार में भी देखने को मिला। जहां सावन के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार कनखल स्थित दक्षेश्वर प्रजापति महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से तांता लगा रहा।

सोमवार शिव भक्तों के लिए सबसे खास

सावन का पहला सोमवार शिव भक्तों के लिए सबसे खास माना जाता है। लोग इस दिन भगवान शिव
की उपासना के लिए व्रत रखते हैं। साथ ही विधि विधान से पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने में जप, तप और ध्यान के लिए उत्तम होता है।  और सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है। सोमवार चन्द्र ग्रह का दिन होता है और चन्द्रमा के नियंत्रक भगवान शिव हैं। इसलिए इस दिन पूजा करने से न केवल चन्द्रमा, बल्कि भगवान शिव की कृपा भी मिल जाती है। सावन के हर सोमवार को विधि पूर्वक भगवान शिव की आराधना करने से तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

Tags: #Sawan #shrawanmaas #mahadev #shivji #bhagwanshiv #harharmahadev #shivalaykanwar #kanwaryatra #kanwarmela #kanwariye #dakshprajapatimmdir #neelkanthmahadevmandir #tapkeshwarmandir #haridwar #rishikesh #dehradun
Previous Post

Uttarakhand में बारिश से मुसीबत बढ़ी, Gangotri Highway का 10 मीटर हिस्सा धंसा

Next Post

Uttarakhand Weather: आफत की बारिश; भूस्खलन से कई मार्ग बाधित, अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather: आफत की बारिश; भूस्खलन से कई मार्ग बाधित, अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: आफत की बारिश; भूस्खलन से कई मार्ग बाधित, अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.