• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

14 वीरांगनाओं को मिला तीलू रौतेली सम्मान, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम ने दिया अवार्ड

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 8, 2023
in Uttarakhand
0
14 वीरांगनाओं को मिला तीलू रौतेली सम्मान, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम ने दिया अवार्ड
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आज मंगलवार को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया। सभी को सम्मान की राशि ऑनलाइन उनके खाते में जमा कराई गई है। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि राज्य की वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सरकार इनके सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध है। इस दौरान महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहीं।

इन्हें मिला सम्मान

मुक्केबाजी के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी बोर्ड परीक्षा छोड़कर स्वीडन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की और चीन में 20 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य जीतने वाली चमोली की मानसी नेगी सहित 14 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला। खेल दिव्यांग वर्ग में पैरा एथलीट अल्मोड़ा की गरिमा जोशी, राज्य स्तरीय पैरा खिलाड़ी बागेश्वर की मोहिनी कोरंगा, कला एवं योग के क्षेत्र में चंपावत की शांभवी मुरारी, पर्वतारोहण दिव्यांग वर्ग में देहरादून की अमीशा चौहान, खेल में ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय खिलाड़ी हरिद्वार की दिव्या भारद्वाज, साहित्य, शिक्षा के क्षेत्र में काम पर नैनीताल की मंजू पांडे, महिला रोजगार के क्षेत्र में काम पर पौड़ी की नूतन पंत, खेल, पर्यावरण में रुद्रप्रयाग की प्रीति, खेल में टिहरी की हिमानी, खेल दिव्यांग वर्ग में ऊधमसिंह नगर की नीलिमा राय एवं साहसिक कार्य के क्षेत्र में उत्तरकाशी की ममता व नैनीता की कमला अरोड़ा को तीलू रौतेली पुरस्कार मिला।

पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई
उत्तराखंड सरकार ने राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से दिए जाने वाले पुरस्कार की धनराशि 20 हजार रुपये बढ़ा दी है। अब इसे 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि में 30 हजार रुपये की वृद्धि कर दी गई है। अब इसे 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है।

Tags: #TeeluRauteliaward #Anganwadiworkers #women #cmpushlarsinghdhami #RekhaArya #dehradun #uttarakhand
Previous Post

15 वर्ष की उम्र में रणभूमि में कूद पड़ी; 7 साल तक लड़ा युद्ध, कुछ ऐसी है उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की कहानी

Next Post

By-election 2023: बागेश्वर उपचुनाव को लेकर तिथि हुई घोषित, पढ़ें पूरी खबर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
By-election 2023:  बागेश्वर उपचुनाव को लेकर तिथि हुई घोषित, पढ़ें पूरी खबर

By-election 2023: बागेश्वर उपचुनाव को लेकर तिथि हुई घोषित, पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.